Logo
ब्रेकिंग
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...

बसंत पंचमी पर एमएलडी में विद्यारम्भ संस्कार और नेताजी जयंती का भव्य आयोजन

भारत भूमि (अजमेर) : श्री मिश्री लाल दुबे मेमोरियल संस्थान, केकड़ी में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती की आराधना के साथ विद्यारम्भ संस्कार एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) का संयुक्त आयोजन हर्षोल्लास से किया गया श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी परिसर में मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश दुबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पीले पुष्पों से सजे परिसर में विद्यार्थियों ने पीत वस्त्र धारण कर उत्सव में सहभागिता की। नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। नन्हे छात्रों की बसंत कविताएं, वरिष्ठ छात्रों का आजाद हिंद फौज पर आधारित नाटक, देशभक्ति गीत और समूह नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार पारीक ने ज्ञान, साहस और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया, वहीं आचार्य विकास सिंह, दिनेश चौधरी तथा विद्यार्थियों नैतिक साहू व अक्षरा मोची ने विचार व्यक्त किए। एमएलडी बालिका विद्यालय में 22 बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार विधिविधान से सम्पन्न हुआ, जिसमें आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. भगवान सिंह मुख्य अतिथि रहे। बिजासन माता व बालाजी मंदिर से शोभायात्रा, अभिभावकों का चरण-प्रक्षालन, यज्ञ, पाटी-पोती पूजन व हस्तलेखन के पश्चात बच्चों को प्रमाण पत्र व शैक्षिक सामग्री प्रदान की गई। प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता जोशी ने विद्यारम्भ को शैक्षिक यात्रा का महत्वपूर्ण संस्कार बताया। कार्यक्रम का समापन शांति मंत्र के साथ हुआ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।