Logo
ब्रेकिंग
किसान नेता स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की जयंती मनाई गई परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम की दूसरे कड़ी को लेकर नवोदय स्कूल नांदला के विद्यार्थियों में दिखाई दिया... विकास की बनाई नई तस्वीर: छावनी परिषद ने बदली नागरिक क्षेत्र की सूरत भारत विकास परिषद् शाखा चुनाव सम्पन्न चंद्र प्रकाश बंसल अध्यक्ष माहेश्वरी सचिव और मित्तल बने कोषाध्य... कहार समाज द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने निभाया वादा: 3.18 करोड़ से होगा बोराज तालाब की पाल का कायाकल्प, क्षेत्र म... छावनी परिषद सीईओ डॉ. नितिश गुप्ता को कार्यकाल के अन्तिम चरण में सफ़ाई कर्मचारियों ने दी अप्रतिम विदा... रविवार को होगा केंद्रीय मंत्री भगीरथ चौधरी, विधायक लांबा और राष्ट्रीय खो खो संघ उपाध्यक्ष भंवर सिंह ... एम.एल.डी. एकेडमी के विद्यार्थियों ने हस्तलेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

लाखों की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

नसीराबाद के स्थापना दिवस समारोह में 20नवम्बर 2025को सड़क निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा द्वारा किया गया था शिलान्यास 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) गुरुवार को नसीराबाद छावनी क्षेत्र में शहीद स्मारक से हनुमान चौक सहित अन्य सड़कों के निर्माण कार्य का आगाज़ हुआ  इन सड़कों के निर्माण बाबत नसीराबाद के 20 नवम्बर 2025को स्थापना दिवस समारोह में क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लांबा द्वारा शिलान्यास किया गया था उक्त अवसर पर छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर हरीश कुमार, वेरीड बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील ग़दिया, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता सहित कस्बे के अनेक आला अफसर मौजूद रहे थे उक्त शिलान्यास कार्यक्रम के करीब ढाई महीने बाद गुरुवार 5फ़रवरी 2026को सड़क निर्माण कार्य का आगाज़ किए जाने से क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया, सड़कों के निर्माण कार्यक्रम में सदर बाजार क्षेत्र की सड़कें, शहीद स्मारक चौराहे से हनुमान चौक तक, अम्बेडकर सर्किल से पांच बत्ती चौराहे तक की सड़क, मुख्य बाजार से काली माई चौराहे तक की सड़क, सिटी थाने से मुख्य बाजार तक की सड़क, सरकारी अस्पताल से एसबी आई जाने वाली सीडीज के कार्यों जिनकी अनुमानित लागत 76,48000 है का शिलान्यास 20नवम्बर 2025 को सार्वजनिक रूप से किया गया था करीब पौन करोड़ की लागत से नगर की विभिन्न सड़कों का निर्माण किया जाएगा गुरुवार को इसी क्रम में शहीद स्मारक चौराहे से फ्राम जी चौक स्थित ए यू बैंक और सेठ तारा चन्द सेठी की नसिया तक का सड़क निर्माण कार्य किया गया जबकि इसके बाद अन्य सड़कों का निर्माण कार्य किया जायेगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।