Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में की प्रदेश की खुशहाली की कामना

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने चाचियावास स्थित अपेक्षा सिटी में आयोजित श्रीराम-जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शिरकत कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख-समृद्धि, शांति एवं सामाजिक समरसता की मंगल कामना की। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और कर्तव्यबोध का अनुपम उदाहरण है, जिससे प्रेरणा लेकर समाज को सत्य और सेवा के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने सनातन परंपराओं को सशक्त करने पर जोर देते हुए कहा कि गुलामी की मानसिकता के प्रतीकों को हटाकर देश के राष्ट्रीय गौरव को पुनस्र्थापित किया जा रहा है और अजमेर भी अपनी सांस्कृतिक गरिमा के साथ विकास के नए आयाम छू रहा है। श्री देवनानी ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए आमजन से आह्वान किया कि वे सनातन मूल्यों और राष्ट्रहित की भावना के साथ जुड़कर एक श्रेष्ठ और समृद्ध समाज के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।