Logo
ब्रेकिंग
रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज...

छावनी परिषद द्वारा संचालित विशेष योग्य जन बच्चों के स्कूल उड़ान स्कूल में मनाया भव्य होली महोत्सव—


अबीर,गुलाल: फूलों की होली से दिया “पानी बचाओ” का संदेश—–

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा नगर के हनुमान चौक पर संचालित उड़ान स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रन में शनिवार को मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम के निर्देशानुसार होली महोत्सव एवं फाग महोत्सव कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावकों स्कूल के स्टॉफ और छावनी परिषद कार्मिकों ने भाग लिया उड़ान स्कूल में होली महोत्सव कार्यक्रम के दौरान “पानी बचाओ” का संदेश देते हुए सभी ने दिव्यांग बच्चों के साथ अबीर गुलाल और फूलों से होली खेली, इससे पहले दिव्यांग बच्चे ने होलिका में आग लगाई और होली महोत्सव का आगाज़ किया वहीं स्कूल के बच्चों ने गुलाल तिलक एवं पुष्प वर्षा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया गया। सभी छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे और प्रेम, सौहार्द व भाईचारे के साथ होली का आनंद लिया। उड़ान स्कूल प्रभारी के अनुसार मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिमा गिल तथा नसीराबाद कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों एवं परिवारजनों ने बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक होली मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण पूजा से हुआ तत्पश्चात परंपरागत विधि से होलिका दहन किया गया। फाग महोत्सव के अंतर्गत होली के पारंपरिक गीतों पर बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया इस अवसर पर सेंटर इंचार्ज आकाश जैदिया, भीमराज सुमन (विशेष शिक्षक), डॉ. लक्षिका सन्नाडे, भारती नागवान (स्पीच थैरेपिस्ट), कृष्णा शर्मा (विशेष शिक्षिका) सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को स्पेशल लंच एवं जलपान कराया गया समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया जिसने एकता उल्लास एवं सामाजिक समावेशन का संदेश दिया। उड़ान स्कूल में आयोजित यह भव्य होली समारोह सभी के लिए यादगार एवं प्रेरणादायक रहा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।