Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

छावनी परिषद द्वारा अतिक्रमण ध्वस्त करने के साथ ही शुरू किए जनहितकारी कार्य –


वार्ड 4स्थित बड़ी मंडी एरिए में जेसीबी से ध्वस्त किए नजायज निर्माण और वार्ड नंबर पांच में बनाई सीसी सड़क और टूटी नालियां –

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) छावनी परिषद प्रशासन द्वारा मंथर गति से कराए जा रहे विकास कार्यों के साथ ही रुके हुए अतिक्रमण विरोधी अभियान में तेजी आने लगी है इसी क्रम में मंगलवार को नागरिक क्षेत्र के वार्ड नंबर चार स्थित बड़ी मंडी में किए गए अवैध अतिक्रमण को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम के निर्देश अनुसार जेसीबी की मदद से जमींदोज़ करते हुए रक्षा भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटा दिया गया और सरकारी रक्षा भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में तमाशबीन घटना स्थल पर एकत्रित हो गए लेकिन छावनी परिषद कार्मिकों द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई का किसी ने भी विरोध नहीं किया गया इसी क्रम में विकास कार्यों को तरजीह देते हुए छावनी परिषद द्वारा वार्ड नंबर पांच के जयपुरिया मोहल्ले की संकरी गली में सीसी सड़क निर्माण और नालियों को दुरुस्त किए जाने का काम भी शुरू हो गया जिससे ना केवल स्थानीय लोगों को राहत मिली वहीं सफाई कर्मियों को भी गलियों की सफाई करने में दिक्कत नहीं होगी जिससे उम्मीद की जा रही है कि छावनी परिषद का नागरिक क्षेत्र पहले से ज्यादा स्वच्छ सुंदर और सुविधा युक्त बन जाएगा,

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।