Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे


सभी समाजों की आकर्षक झांकियों और अखाड़ों के साथ ढोल ढमाकों के साथ नृत्य करते जुलूस में शामिल हुए राम भक्त —
नगर वासियों ने कीशोभायात्रा पर पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्री राम के नारे —

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) रामजन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में श्री राम जन्मोत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया इस मौकेपर नगर के हिन्दू संगठनों द्वारा सर्व समाजके सहयोग से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी, जो सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगले से शुरू हो कर फ्राम जी चौक हनुमान चौक मुख्य बाजार पांच बत्ती चौराहे राम लीला चौक और गांधी चौक होते हुए नवल राम जी की बगीची पहुंच कर महा आरती और प्रसाद वितरण के बाद सम्पन्न हुई राम नवमी पर्व के अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में सभी सनातनियों और सर्व समाज के लोगों के सहयोग से भव्य शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में अनेक धार्मिक झांकिया और अखाड़े शामिल हुए शोभायात्रा के लिए जगह जगह पर स्वागत द्वार बनाए गए थे और मुख्य बाजार को आकर्षक भगवा रंग की झंडयो  से सजाया गया था वहीं शोभायात्रा का अलग अलग स्थानों पर अन्य समाजों के लोगों द्वारा फूलों से स्वागत किया गया राम भक्तों का नगर वासियों द्वारा जगह जगह पर पुष्प वर्षा और पेय पदार्थों से स्वागत किया गया राम नवमी के जुलूस के दौरान राम भक्तों द्वारा मुख्य बाजार को भगवा रंग की झंडयो से सजाया गया था वहीं छावनी परिषद द्वारा सफाई के विशेष इंतजामात किए गए थे शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक नारे लगाने से सम्पूर्ण नसीराबाद नगर राममय हो गया शोभायात्रा का विभिन्न चौराहों पर नगर वासियों द्वारा स्वागत किया गया अंत में शोभायात्रा नवल राम जी की बगीची पहुंच कर महा आरती और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।