Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण —–

 एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का लिया जायज़ा –

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) शनिवार को एसडीएम देवीलाल यादव तथा श्रीनगर थाना प्रभारी पारुल यादव द्वारा श्रीनगर क्षेत्र मे स्थित जाटोलिया गैस एजेंसी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लिया तथा एजेंसियों पर भीड़ प्रबंधन की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की कतारों का समुचित प्रबंधन किया जाए तथा गैस सिलेंडरों का वितरण व्यवस्थित तरीके से किया जाए साथ ही एजेंसी के कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार रखने तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए अधिकारियों ने आमजन से यह अपील की कि वर्तमान स्थिति में किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें प्रशासन द्वारा रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है साथ ही उन्होंने उपभोक्ताओं से अनावश्यक भीड़ न करने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने बताया कि प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से मिलती रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।