हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर हनुमान चौक पर बना भक्ति का केंद्र, 501 आसनों पर हुआ सुंदरकांड पाठ

हनुमान चौक सहित मुख्य बाजार को भगवा ध्वजाओ और फूलों से सजाया गया मुख्य बाजार में आसन बिछा कर किया गया सामूहिक सुन्दर काण्ड पाठ
महा आरती प्रसाद वितरण के उपरांत की गई श्रद्धालुओं द्वारा आतिशबाजी —
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार को नगर के मुख्य बाजार स्थित हनुमान चौक पर 501आसनों पर सामूहिक सुन्दर काण्ड के पाठ का आयोजन किया गया जिसमे बजरंग बली के सैंकड़ों भक्तों ने भाग लिया और आयोजन की व्यवस्थाओं में सहभागिता निभाते हुए सेवा कार्य किया और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया हिन्दू वाहिनी के अध्यक्ष रोहित खंडेलवाल और ललित राठी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर बुधवार शाम पौने आठ बजे 501आसनों पर सामूहिक सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के सभी सनातनी हनुमान भक्तों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया इस मौके पर हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और डीजे आदि लगा कर स्टेज बनाया गया, वहीं मुख्य बाजार की सड़क पर हनुमान चौक से जीनगर बाज़ार की चौपड़ तक का यातायात शाम पांच बजे से ही रोक दिया गया, और सड़क पर दरी बिछा कर 501आसन बिछा दिए गए और सड़क के दोनों साइड के फुटपाथ पर कुर्सियां लगा दी गई, और मुख्य बाज़ार में बड़ी बड़ी लाइटें लगा दी गईं निर्धारित समय पर संगीतमय सामूहिक सुंदर कांड पाठ आरम्भ हुआ, इस अवसर पर हनुमान चौक से मुख्य बाजार के बीच सड़क पर आसनों पर विराजमान भक्त गण सुंदर काण्ड पाठ कर रहे थे जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया, संगीत मय रामायण पाठ के बाद भजन गायकों द्वारा भजन गाए गए और उसके बाद महा आरती हुई जिसमें सभी भक्तों ने भाग लिया और प्रसाद वितरण के साथ ही सभी श्रद्धालुओं को पटुका अपर्णा के साथ ही निःशुल्क सुन्दर काण्ड की छोटी (पुस्तक) और एक एक आसन भी प्रदान किया कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण किया गया और भक्त जनों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में खुशी मनाते हुए आतिशबाजी की गई कार्यक्रम साढ़े ग्यारह भी समाप्त हुआ
