Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चोरों ने कबूतरों के अनाज पर किया हाथ साफ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो युवक आरोपी

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नसीराबाद के निकट वर्ती क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में कबूतरों के लिए आये अनाज के कई कट्टो पर चौरों ने हाथ साफ कर दिया जानकारी के मुताबिक़ बालाजी मन्दिर पर कबूतरों के लिए अभी आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से अनाज आना शुरू हो गया है, यह अनाज बालाजी धाम के राम दरबार के पास बने कमरे में रखा जाता है  जिसका एक गेट बाहर भी खुलता है। चार पांच रोज से मन्दिर में लगातार अनाज के कट्टे आ रहे थे। गुरुवार सुबह अनाज के कट्टे कम नजर आने पर शंका के आधार पर वहां लगाए सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें रात्रि को दो युवक अनाज के कट्टे बहार निकालकर मोटरसाइकिल पर ले जाते नजर आये। जिनकी सीसीटीवी फुटेज में पहचान देरांठू के आदतन नशेड़ी रमेश पुत्र लादू भाकर व लम्बा बालाजी मोहल्ला निवासी सुखपाल माली पुत्र स्वर्गीय मदनलाल माली की रुप में हुई उन्होंने दो दिन पूर्व सनोद के तेजाजी मन्दिर में भी वारदात करी थी  जिसमें ग्रामीणों ने पकड़ा था  बालाजी मन्दिर में काफी माह से लगाकर कबूतरों के लिए आ रहा अनाज गायब हो रहा था उस समय वहां लगे सीसीटीवी केमरे सही नहीं होने से पता चल नहीं पाया। अब सभी केमरे चालू करवाने के साथ और नये केमरे भी लगा दिए, जिससे चोरी की जानकारी मिल गई। इस सम्बन्ध में मन्दिर समिति अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौड़ व पुजारी मुकेश वैष्णव ने सदर थाना नसीराबाद में इन दोनों चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कराया व इनके खिलाफ सक्त कानूनी कार्रवाई के साथ इनका चोरी कर लाया अनाज भी खरीदने वाले पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग पुलिस प्रशासन से कर रखी है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।