नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ(बी एम एस) के आह्वान पर विद्युत निगमों का विभिन्न तरीकों से निजीकरण करने के विरोध में अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित निगम के सांकेतिक धरना कल बुधवार को प्रत्येक सहायक अभियन्ता कार्यालय पर एक दिन का सांकेतिक धरना/प्रदर्शन का कार्यक्रम है इसी के तहत स्थानीय सहायक अभियन्ता अजमेर विद्युत वितरण निगम कार्यालय नसीराबाद पर भी कल बुधवार 22 अप्रैल 2026 को एक दिन का सांकेतिक धरना व प्रदर्शन किया जाएगा प्रदर्शन के उपरान्त सहायक अभियन्ता नसीराबाद के माध्यम से महासंघ के दिनांक 09अप्रेल 2026 को दिए गए 27 सूत्रीय मांगपत्र के साथ आरती डोगरा शासन सचिव विद्युत विभाग जयपुर के नाम ज्ञापन दिया जायेगा। *राजस्थान विद्युत सेवानिवृत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमरचन्द पथरिया नसीराबाद उपखण्ड श्रमिक संघ के सचिव सुधीर शर्मा,संयोजक शंकरलाल जाट के संयुक्त बयान के अनुसार ज्ञापन में 27 सूत्रीय मांग पत्र पर शीघ्रतिशीघ्र निर्णय लिए जाने हेतु मांग की गई है अन्यथा 06 मई 2026 को जिला/वृत्त स्तर पर 20मई 2026 को डिस्कॉम मुख्यालय स्तर पर धरना प्रदर्शन जारी रखा जाएगा फिर भी जायज मांगो पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ(बी एम एस)दिनांक 10जून 2026 को विद्युत भवन जयपुर पर आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विवश होगा जिसकी सम्पूर्ण ओद्योगिक अशांति की जिम्मेदारी विद्युत प्रशासन की होगी।
ब्रेकिंग
