Logo
ब्रेकिंग
एमपीएस चाचियावास के 40 कब्स-बुलबुल को मिला 'गोल्डन एरो अवार्ड', रिधान यादव ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता... सांस्कृतिक रंग में रंगा जवाहर नवोदय विद्यालय का वार्षिक उत्सव समारोह नसीराबाद छावनी परिषद में जनगणना 2027 को लेकर शुरू की अहम पहल--- पुष्कर में आयोजित , 43दिवसीय गायत्री पुरष्चरण महायज्ञ के प्रणेता/आयोजक विख्यात संत यज्ञाचार्य प्रखर ... आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्... जनगणना 2026-को लेकर छावनी परिषद प्रशासन ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन - बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव शांतिपूर्वक मतदान संपन्न- बी एम एस के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में श्रमिकों का धरना कल नसीराबाद में अक्षय तृतीया पर श्रृद्धा पूर्वक मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव -- भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर नसीराबाद ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

सांस्कृतिक रंग में रंगा जवाहर नवोदय विद्यालय का वार्षिक उत्सव समारोह

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर के हाउसिंग बोर्ड कालोनी में स्थित पीएम श्रीस्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय-नांदला, में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक राम स्वरूप लाबां, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुएजबकि हेमंत कुमार,मिश्रा( बी.ई.ओ.श्रीनगर ) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नवोदय विद्यालय के प्राचार्य गिरिराज रेवाड़ ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ विद्यालय के प्राचार्य गिरिराज रेवाड़ ने मुख्य अतिथि विधायक लाबां, विशिष्ट अतिथि हेमंत कुमार मिश्रा एवंअन्य गणमान्य अतिथियों का साफा पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों के अन्तर्गत विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी लोक नृत्य, चरी नृत्य, लुंगी डांस, हरियावणी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शैशणिक, खेल, कला, एन.सी.सी. साहित्यिक गतिविधियों पाठ्य सहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृती चिन्ह भेंट किये विद्यालय के प्राचार्य गिरिराज रेवाड़ ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि विद्यालय का कक्षा दसवीं का सी.बी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।विद्यालय में सघन वृक्षारोपण किया गया है। दो घास के लॉन तैयार करवाए गए हैं विद्यालय में ए.आई. एवं हेल्थ एवं हाजिगं लैब तैयार की गई है सभी कक्षा कक्ष डिजिटस स्मार्ट बोर्ड से सुसज्जित है शैशणिक ब्लॉक में वाई फाई की सुविधा है विद्यालय के 37 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र स्तरीय खेलों में भाग लिया। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे अपने बालक-बालिकाओं को अनावश्यक रूप से छुट्टी पर ना लेकर जाएँ, इससे विद्यार्थियों का अध्ययन बाधित होता है।माननीय विधायक लाबां ने अपने उद्बोधन में नवोदय विद्यालय, नसीराबाद के शैक्षणिक वातावरण एवं प्राचार्य रेवाड़ व उनकी टीम की सराहना की। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को तात्कालिक एवं अन्य गणमान्य लोगों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आरसी वर्मा, प्राचार्य क्वीन मेरी स्कूल-नान्दला, यूसुफ खान, पूर्व प्राचार्य राजकीय व्यापारिक उच्च माध्यमिक विद्यालय-नसीराबाद,आर.सी. मीणा प्राचार्य, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय-नसीराबाद, जे.पी. मीणा, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, रईस अहमद मोमिन, एच.डी.एफ.सी. बैंक नसीराबाद, रातिराम बेनीवाल, और नगर के मिडिया कर्मियों आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों में साराहनीय भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को विधायक, नसीराबाद के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अभिभावकों, गणमान्य अतिथियों के लिए विशेष लंच की व्यवस्था की। विद्यालय के शिक्षक योगेन्द्र सिंह चौधरी, मुकेश कुमार शर्मा एवं दिनेश कुमार श्रीमाली ने प्रभावी ढंग से मंच संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप प्राचार्य अलका कुलश्रेष्ठ ने मुख्य अतिथि महोदय, विशिष्ट अतिथि महोदय  अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।