Logo
ब्रेकिंग
आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्... जनगणना 2026-को लेकर छावनी परिषद प्रशासन ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन - बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव शांतिपूर्वक मतदान संपन्न- बी एम एस के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में श्रमिकों का धरना कल नसीराबाद में अक्षय तृतीया पर श्रृद्धा पूर्वक मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव -- भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर नसीराबाद ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न पुष्कर में 17 अप्रैल को सजेगी भव्य काव्य संध्या, स्व. सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में देश के दिग्गज कवि... पुष्कर: शत गायत्री महायज्ञ में कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंधी देहली गेट, कोटड़ा में सिंधी भाषा दिवस और महात्मा फुले जयंती का स... बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चोरों ने कबूतरों के अनाज पर किया हाथ साफ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो...

आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया निर्माण कार्य का अवलोकन, एक साल में पूरा होगा काम, बनेगा नया टूरिस्ट प्लेस, बढ़ेंगे रोजगार, पंचशील क्षेत्र में बन रहा है साइंस पार्क

भारत भूमि (अजमेर)- अजमेर शहर में शिक्षा और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पंचशील क्षेत्र में करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइंस पार्क का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को पंचशील नगर में निर्माणाधीन साइंस पार्क का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान श्री देवनानी ने बताया कि साइंस पार्क को अत्याधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को विज्ञान को व्यवहारिक रूप में समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट अजमेर को नया शैक्षणिक और पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। साइंस पार्क में ऑडिटोरियम, प्लेनेटोरियम, एक्सबिशन हॉल तथा सेमिनार कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां विज्ञान आधारित प्रदर्शनी, शैक्षणिक गतिविधियां और वैज्ञानिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित होगी। विद्यार्थियों के लिए साइंस पार्क की एंट्री फीस नाममात्र रखी जाएगी, जबकि समूह में आने वाले स्कूली बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान अवसर मिल सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि निर्माण कार्य अगले एक वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साइंस पार्क के विकसित होने से अजमेर में नया टूरिस्ट प्लेस तैयार होगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और शहर की पहचान शिक्षा व विज्ञान के केंद्र के रूप में मजबूत होगा। देवनानी ने कहा कि यह साइंस पार्क अजमेर के भविष्य की नींव है। वर्तमान युग विज्ञान का युग है। बच्चों को साइंस से जुड़ी जानकारियों में पूर्णतः अपडेट रहना चाहिए अजमेर के विद्यार्थियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए यह साइंस पार्क नई जानकारियों का एक पूरा जहां खोलेगा। यहां साइंस से जुड़ी जिज्ञासाओं को समाधान होगा। बच्चों अपने आपको एक नई जानकारी से रूबरू जाएंगे।देवनानी ने कहा कि अजमेर का साइंस पार्क पर्यटन और रोजगार की दृष्टि से भी नई राह खोलेगा। यहां आने वाले पर्यटक होटल, परिवहन और खाद्य पदार्थों के व्यापार के लिए नए अवसर बनाएंगे। यह स्कूलों में भी एक नई सोच को बढ़ावा देगा। श्री देवनानी ने कहा कि अजमेर का साइंस पार्क कई तरह से अनूठा होगा। इसमें एक ऑडिटोरियम, एक साइंस एक्टिविटी लैब, गार्डन, प्रशासनिक भवन, आउटडोर मॉडल, मॉडल डेवलपमेंट लैब और एक्टिविटी एरिया भी होगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।