Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

पुष्कर में आयोजित , 43दिवसीय गायत्री पुरष्चरण महायज्ञ के प्रणेता/आयोजक विख्यात संत यज्ञाचार्य प्रखर जी महाराज का कल नसीराबाद आगमन

गांधी चौक पर किया जायेगा सार्वजनिक रूप से स्वागत अभिनन्दन – श्रद्धालुओं में वितरित की जाएगी पुष्कर महायज्ञ की पवित्र विभूति,—–

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) अजमेर जिले की धर्म नगरी पुष्कर राज में हाल ही में सम्पन्न हुए 43 दिवसीय गायत्री पुरष्चरण महायज्ञ के प्रणेता आयोजक विख्यात संत यज्ञाचार्य प्रखर जी महाराज का कल नसीराबाद के गांधी चौक पर सांय काल साढ़े पांच बजे आगमन होगा, जहां पर नसीराबाद ब्राह्मण समाज और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर प्रखर जी महाराज का स्वागत अभिनन्दन किया जायेगा वहीं पुष्कर में भारी भीड़ के कारण महाराज के दर्शनों से वंचित रह गए लोगों को महाराज श्री के दर्शन लाभ के साथ महा यज्ञ की पवित्र विभूति भी प्राप्त हो जाएगी श्री आदि गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गजानंद शर्मा और राजस्थान ब्राह्मण महासभा के उपखंड अध्यक्ष दिलीप राय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दिनांक 30अप्रैल  गुरुवार को सायं 5:30 बजे परमवंदनीय, प्रात: स्मरणीय यज्ञ सम्राट स्वामी स्वामी प्रखर जी महाराज का शुभागमन स्थानीय चौकड़ी मोहल्ला, नसीराबाद निवासी पण्डित वरेश भरद्वाज के निवास स्थान पर में होगा ( जिन्होंने पूरे 43दिनों तक महा यज्ञ में शामिल होकर जीवन कृतार्थ किया था) इस अवसर पर सबसे पहले गांधी चौक क्षेत्र में प्रखर जी महाराज का श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा पुष्कर में 43दिन तक चले गायत्री पुरस्चरण महा यज्ञ के बाद पहली बार प्रखर जी महाराज नसीराबाद पधार रहे हैं इस अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा सभी से महाराज श्री के स्वागत, दर्शन और शुभाशीर्वाद हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ के साथ पुरुष्चरण यज्ञ की पवित्र विभूति और प्रसाद प्राप्त कर जीवन कृतार्थ करने की अपील की गई है

 

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।