Logo
ब्रेकिंग
आकार ले रहा साइंस पार्क, 42 करोड़ लागत, नाममात्र होगी एन्ट्री फीस, ग्रुप में आए स्कूली बच्चों को मुफ्... जनगणना 2026-को लेकर छावनी परिषद प्रशासन ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन - बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव शांतिपूर्वक मतदान संपन्न- बी एम एस के आह्वान पर निजीकरण के विरोध में श्रमिकों का धरना कल नसीराबाद में अक्षय तृतीया पर श्रृद्धा पूर्वक मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव -- भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर नसीराबाद ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न पुष्कर में 17 अप्रैल को सजेगी भव्य काव्य संध्या, स्व. सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में देश के दिग्गज कवि... पुष्कर: शत गायत्री महायज्ञ में कुलदीप शर्मा सेवा संस्थान द्वारा निशुल्क चिकित्सा सेवा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंधी देहली गेट, कोटड़ा में सिंधी भाषा दिवस और महात्मा फुले जयंती का स... बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में चोरों ने कबूतरों के अनाज पर किया हाथ साफ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो...

जनगणना 2026-को लेकर छावनी परिषद प्रशासन ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन –

 

जनगणना कार्यक्रम हेतु छावनी परिषद क्षेत्र को 8वार्ड और 60ब्लाकों में किया विभाजित, 60प्रगणक तथा11 सुपरवाइजर किए गए नियुक्त —

मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने दिलाया भरोसा जानकारी रहेगी गोपनीय,, कोई ओटीपी या बैंकिंग संबंधित नहीं मांगी जायेगी जानकारी —
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नसीराबादऔर अजमेर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने केंटोनमेंट क्षेत्र के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि आगामी एक मई से शुरू होने वाले जनगणना कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जनगणना को जन भागीदारी के पर्व के रूप में मनाएं जिससे देश के विकास की आधार शिला मजबूत हो छावनी परिषद के सीईओ मोहम्मद साकिब आलम छावनी परिषद सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जनगणना 2026के संदर्भ मे मीडिया कर्मियों से मुखातिब हो कर महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहे थे नसीराबाद और अजमेर छावनी परिषद, के सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक मई से जन गणना कार्य शुरू हो रहा है नसीराबाद छावनी परिषद क्षेत्र में भी इसी क्रम में जन गणना कार्य का आगाज़ किया जा रहा है इसके तहत सबसे पहले घरों का सूचीकरण कार्य किया जायेगा, जो कि दो चरणों मे संपन्न होगा , प्रथम चरण एक मई से 15तारीख तक होगा इसमें स्व गणना की सुविधा मुहैय्या करवाई जायेगी , इसके तहत छावनी परिषद क्षेत्र के निवासी अपने मोबाईल अथवा कम्प्यूटर से जन गणना से संबंधित यू आर एल https:se.census.gov.inपर जा कर वांछित जानकारी भरकर स्व गणना कर सकते हैं, इसके अंतर्गत मकान सूचीकरण से संबंधित 34प्रश्नों के उत्तर दिए जाने हैं, मकान सूचीकरण के दूसरे चरण में 16मई से 15जून तक प्रगणक कस्बे के 8वार्डों में घर घर जा कर आम जनता से जन गणना संबंधित 34सवाल पूंछ कर जानकारी एकत्र कर संबंधित प्रपत्र में अंकित करेंगे सीई ओ आलम ने मीडिया के माध्यम से जनता से अपील की है कि जनगणना कार्यक्रम को पर्व की तरह मनाते हुए सभी लोग प्रगणक के साथ सहयोग करें और सही सटीक तथा संपूर्ण जानकारी देकर अपना नागरिक कर्तव्य निभाएं, ताकि ये जन गणना कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो जाए छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने प्रेस वार्ता में कहा कि मीडिया के माध्यम सेमैं महत्वपूर्ण संदेश नागरिकों तक पहुंचाना चाहता हूं आगामी जनगणना 2026हमारे देश की आधार शिला है, छावनी परिषद क्षेत्र में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग (एच एल बी) जन गड़ना 16मई 2026से 15जून 2026तक आयोजित की जाएगी, यह केवल जन संख्या की गड़ना नहीं है अपितु देश की योजनाओं, नितियों और संसाधनों के सही वितरण का महत्वपूर्ण आधार है

सीईओ मोहम्मद साकिब आलम ने छावनी परिषद क्षेत्र के निवासियों से आग्रह किया कि वह जन गड़ना में बढ़ चढ़ कर और निर्भय होकर हिस्सा लें आमजन द्वारा दी गई सभी जानकारी गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी और इस जानकारी का किसी भी व्यक्तिगत अथवा कानूनी कार्यवाही के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा सीईओ ने बताया कि इस बार जनगणना में सेल्फ इन्यूमरेशन( स्वगणना) की सुविधा 1मई,2026से 15मई 2026तक उपलब्ध रहेगी इसका मतलब है कि आप खुद अपने मोबाईल या कम्प्यूटर के जरिए अपनी जानकारी सुरक्षित तरीके से भर सकते हैं, मोहम्मद साकिब आलम ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि इसे जन भागीदारी के पर्व की तरह मनाए और अधिक से अधिक लोग स्वयं अपनी गणना करें उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया सरल सुविधाजनक और समय बचाने वाली है सीई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने स्पष्ट किया कि जन गणना के दौरान किसी भी प्रकार का ओटीपी नहीं मांगा जाएगा और यदि कोई व्यक्ति ओटीपी या बैंकिंग संबंधित जानकारी मांगता है तो तो सतर्क रहें क्योंकि यह धोखाधड़ी हो सकती है, और ऐसे मामलों की सूचना तत्काल छावनी परिषद को दें साथ ही केवल आधिकारिक संचार तथा वेबसाइट पर दी गई का ही पालन करें, और किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहें वहीं जन गणना कर्मी जब आपके घर आए तो उनका पूरा सहयोग करें उन्हें सही और पूर्ण जानकारी से अवगत कराना प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय कर्तव्य है, जबकि जन गणना में सहयोग नहीं करना कानूनन दंडनीय है इस लिए सभी नागरिक जिम्मेदारी से कार्यक्रम में सहभागिता और सहयोग प्रदान करें, छावनी परिषद प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु एक मई से छावनी कार्यालय पर जन गणना नियंत्रक कक्ष (सेंसस कन्ट्रोल रूम )स्थापित किया जा रहा है जहां पर नागरिकों की शंकाओं का समाधान सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा नागरिक गण नसीराबाद केंटोनमेंट सेंसस हेल्पलाइन,”पर 22190तथा सीयूजी नम्बर 9116658001पर संपर्क करें उन्होंने मीडिया के माध्यम से छावनी परिषद क्षेत्र के निवासियों से आग्रह किया कि जन गणना 2026को सफल बनाने हेतु जिम्मेदार नागरिक की तरह सक्रिय सहभागिता निभाये ताकि जनता के सहयोग से सटीक आंकड़े तैयार हों जो देश के भविष्य को मजबूत बनाएंगे

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।