
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) रक्षा सम्पदा विभाग के अधीन स्थानीय निकाय के रूप में कार्यरत छावनी परिषद द्वारा शुक्रवार को संपूर्ण नसीराबाद छावनी क्षेत्र में रात्रि 10 बजे से प्रातः 5 बजे तक विशेष रात्रि सफाई अभियान संचालित किया गया यह अभियान छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कार्यालय मोहम्मद साकिब आलम के निर्देशन में आयोजित किया गया। विशेष रात्रि सफाई अभियान प्रथम परीक्षण (ट्रायल) के रूप में संचालित किया गया रात्रिकालीन समय में यातायात, बाजार गतिविधियों एवं आमजन की आवाजाही अपेक्षाकृत काफी कम रहने से सफाई कार्य अधिक व्यवस्थित, गहन एवं प्रभावी रूप से संपादित किया जा सकता है। दिन के समय यातायात एवं भीड़भाड़ के कारण जिन क्षेत्रों में विस्तृत सफाई कार्य करना कठिन होता है, वहां रात्रि के दौरान बिना बाधा के मशीनों एवं संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव हो पाता है। इसी उद्देश्य से शुक्रवार रात्रि को यह विशेष अभियान संचालित किया गया, ताकि आगामी शनिवार एवं रविवार के अवकाश के दौरान नागरिकों, व्यापारियों एवं आगंतुकों को अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। भविष्य में इस प्रकार के विशेष रात्रि सफाई अभियानों को और *अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी शुक्रवार रात शुरू किए गए सफ़ाई अभियान के अंतर्गत गांधी चौक से अस्पताल मार्ग तक मुख्य बाजार क्षेत्र एवं मुख्य सड़कों से जुड़ी सभी संपर्क सड़कों की व्यापक सफाई करवाई गई, ताकि प्रातःकाल व्यापारियों एवं आमजन को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित नसीराबाद का वातावरण उपलब्ध हो सके। सफाई कर्मचारियों द्वारा झाड़ू लगाकर मार्गों की सफाई की गई तथा कचरा वाहनों के माध्यम से कचरे का संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण किया गया साथ ही संपूर्ण बाजार क्षेत्र में फॉगिंग मशीन के माध्यम से फॉगिंग करवाई गई। रात्रिकालीन समय में फॉगिंग करवाना अधिक प्रभावी माना जाता है, क्योंकि इस दौरान मच्छरों की सक्रियता बढ़ जाती है तथा यातायात एवं जन-आवागमन अपेक्षाकृत कम होने से फॉगिंग का धुआँ अधिक समय तक प्रभावित क्षेत्र में बना रहता है। इससे मच्छर नियंत्रण कार्य अधिक प्रभावी ढंग से संपादित किया जा सकता है तथा आमजन को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है इसके अतिरिक्त गांधी चौक से जाट मोहल्ला तक स्थित नालों की सफाई जे.सी.बी. एवं डम्पर की सहायता से करवाई गई। छावनी क्षेत्र में बने सभी कचरा डम्पों की भी जेसीबी एवं जेटिंग मशीन की सहायता से विशेष सफाई एवं धुलाई करवाई गई विशेष अभियान के दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम द्वारा रात्रि में स्वयं क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए फुट मार्च भी किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए इस विशेष अभियान में आशीष शर्मा, रवि प्रकाश, छोटे लाल (सफाई निरीक्षक), संबंधित वार्डों के जमादारों एवं समस्त सफाई कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा छावनी परिषद नसीराबाद ने नगर के समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि छावनी क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें। कचरे को सड़क अथवा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंके तथा निर्धारित कचरा वाहनों में ही कचरा डालें, जिससे स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखा जा सके छावनी परिषद नसीराबाद नागरिकों को स्वच्छ एवं स्वास्थ्य प्रद वातावरण उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है, छावनी परिषद द्वारा किए गए इस सफाई कार्यक्रम की सराहना करने के साथ ही यह भी उम्मीद की जा रही है कि सफाई अभियान घनी आबादी वाले मोहल्लों और तंग गलियों वाले वार्डों में भी चलाया जाएगा
ब्रेकिंग
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि
प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे...
जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ...
अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब...
मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक...
आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा जिला अजमेर की साधारण सभा की बैठक 19 को
