नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा नसीराबाद द्वारा पेंशनर्स सदस्यों को आरजीएचएस मे हो रही कठिनाईयो के लिए सोमवार 25 मई को प्रातः 10.00 बजे उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद को ज्ञापन सौपा जायेगा राजस्थान पेंशनर्स समाज के पदाधिकारी नेमीचंद माली ने बताया कि राजस्थान पेंशनर्स समाज की नसीराबाद उपशाखा के अध्यक्ष गजानन्द शर्मा के नेतृत्व में पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी कल्पित शिवरान को ज्ञापन सौंपा जाएगा जिस मौके पर आरजीएचएस मे विगत दो तीन माह से हो रही अव्यवस्थाओ एवं पेंशनर्स को चिकित्सा व दवा सुविधाओ का समुचित लाभ नही मिलने से परेशान हो रहे समस्त पेंशनर्स समाज के सदस्य गण उपस्थित रहेंगे राजस्थान पेंशनर्स समाज उप शाखा अध्यक्ष गजानन्द शर्मा ने इस अवसर पर उपशाखा के समस्त पेंशनर साथियो को अधिक से अधिक संख्या मे उपशाखा कार्यालय पर पहुंच कर ज्ञापन देने हेतु अपील की है।
