Logo
ब्रेकिंग
अजमेर को आईटी और उद्योग का बड़ा हब बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दिए आधुनिक सुविधाएं विकस... छावनी परिषद का पीला पंजा चला, अस्पताल मार्ग पर वर्षों पुराने अतिक्रमण किए गए जमींदोज आन लाईन दवा आपूर्ति के खिलाफ लामबद्ध हुए मेडिकल व्यवसाई.. छावनी परिषद नसीराबाद द्वारा किया गया विशेष रात्रि सफाई अभियान अजमेर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में अभिनव प्रयोग: मात्र 250 फीट जमीन पर 'जिग-जैग' पद्धति से उगेंगे 500 पौ... सिल्वर स्टार कॉन्वेंट स्कूल का CBSE 12वीं में रहा उत्कर्ष परिणाम महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खाटाओली में आज सुबह स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण समारोह आयोज... छावनी परिषद वैरीड बोर्ड की बैठक सम्पन्न स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का लोकार्पण कल ---- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ विद्यालय शिक्षा खंड नसीराबाद के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप ...

अजमेर को आईटी और उद्योग का बड़ा हब बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दिए आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के निर्देश; आई टी पार्क में प्लॉट के लिए आए 22 आवेदन

भारत भूमि (सम्पादक – प्रदीप टिक्यानी) अजमेर : राजस्थान का हृदय स्थल अजमेर अब तेजी से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और औद्योगिक हब के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है। अजमेर के विकास को नई उड़ान देने के लिए यहां का महत्वाकांक्षी आईटी पार्क अब धरातल पर आकार लेने लगा है। इस पार्क के प्रति देश भर की कंपनियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और रीको को आईटी पार्क में प्लॉट आवंटन के लिए अब तक 22 प्रमुख कंपनियों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जबकि कुल मिलाकर 33 कंपनियों ने यहां भूखंडों के लिए अपनी रुचि दिखाई है। इस बीच एक बड़ी कंपनी ने तो यहां अपने काम की शुरुआत भी कर दी है। आईटी पार्क के विकास कार्यों को गति देने और इसकी जमीनी हकीकत परखने के लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने पार्क का विस्तृत अवलोकन किया और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अजमेर में रोजगार, औद्योगिकीकरण और डिजिटल सेक्टर की नई संभावनाओं के द्वार खोलने वाले इस प्रोजेक्ट के विकास कार्यों को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।

पार्क के भीतर आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए बुनियादी स्तर पर सड़कें बनकर पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं, जबकि बिजली और पानी की आवश्यक सुविधाएं भी जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएंगी। विधानसभा अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण, भूमि समतलीकरण, बाउंड्री वॉल, डिमार्केशन, पावर लाइन और बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों की बारकी से समीक्षा की। उन्होंने रीको के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समतलीकरण, लेवलिंग तथा सड़क निर्माण का कार्य पूरी तरह पूर्ण किया जाए ताकि विद्युत एवं पेयजल लाइनों जैसी सुविधाओं की स्थापना का कार्य बिना किसी बाधा के समय पर शुरू किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तैयार करने और पार्क के भीतर उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईटी पार्क को आधुनिक और वैश्विक स्तर का बनाने के लिए इसके भीतर प्लग-एंड-प्ले मॉडल को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिसके तहत बहुमंजिला इमारतों में मल्टीपल आईटी यूनिट्स की स्थापना की आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बाउंड्री वॉल के निर्माण से पार्क की एक स्पष्ट आउटलाइन और पहचान सुनिश्चित होगी, वहीं सड़क नेटवर्क, जल निकासी, विद्युत लाइनों और स्ट्रीट लाइट सहित सभी आवश्यक आधारभूत ढांचे को तय समयसीमा में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।

अजमेर को आईटी हब बनाने के साथ-साथ एक बड़े इंडस्ट्रियल हब के रूप में भी विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। रीको ने चाचियावास क्षेत्र में नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित करने के लिए 114 हैक्टेयर जमीन की मांग की है, जिसका विकास पूरी तरह भिवाड़ी की तर्ज पर किया जाएगा। आईटी पार्क में उद्योगों को और ज्यादा आकर्षित करने के लिए पार्क परिसर में सुंदर गार्डन, व्यवस्थित पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तथा अन्य आधुनिक नागरिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही डिजिटल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए ओएफसी केबलिंग की आवश्यकताओं को संबंधित नेटवर्क कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर तुरंत पूरा करने को कहा गया है। रीको के अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे आईटी पार्क का कुल क्षेत्रफल 27.55 एकड़ है, जिसमें से 45 हजार 310 वर्गमीटर भूमि को विशेष रूप से औद्योगिक और कॉमर्शियल उपयोग के लिए आवंटित या बेचा जाएगा। रीको ने इस अत्याधुनिक आईटी पार्क के संपूर्ण विकास के लिए 23.65 करोड़ रुपये की भारी-भरकम वित्तीय स्वीकृति जारी की है, जिसके अंतर्गत भूमि मुआवजा, समतलीकरण, सिविल निर्माण कार्य, सर्वे-डिमार्केशन, सड़क निर्माण, विद्युत कार्य, स्ट्रीट लाइट और वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर इत्यादि के कार्य शामिल हैं। भौगोलिक और रणनीतिक दृष्टि से भी यह आईटी पार्क बेहद खास और अत्यंत लाभकारी स्थान पर स्थित है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग से महज एक किलोमीटर की दूरी पर, अजमेर शहर के केंद्र के बिल्कुल नजदीक, अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल पुष्कर से केवल 13 किलोमीटर तथा किशनगढ़ एयरपोर्ट से मात्र 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे यहां आने वाले निवेशकों और उद्यमियों को विश्वस्तरीय कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।