Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

नसीराबाद में ईदुल जुहा का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक परम्परा गत तरीके से मिल जुल कर मनाया गया

ईदगाह में विशेष नमाज़ के बाद की गई देश में अमन चैन की दुआ, घरों में बकरों की कुर्बानी कर पड़ोसियों में तकसीम किया तबर्रुख़ —–

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) पवित्र कुर्बानी का प्रतीक ईदुल जुहा का पर्व गुरुवार को मुस्लिम समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर नगर के श्री नगर रोड स्थित ईदगाह और कोटा रोड स्थित ईदगाह में ईदुल जुहा की खास नमाज़ अदा करवाई गई जिसमे बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया नगर के श्री नगर रोड स्थित बड़े ईदगाह में शहर काज़ी मोहम्मद फुरकान खान ने विशेष नमाज़ अदा करवाई जबकि कोटा रोड स्थित ईदगाह में मौलाना इस्माइल ने सुबह 7.45बजे ईदुल जुहा की खास नमाज़ अदा करवाई, और नमाज़ के बाद दोनों ईदगाहों में वतन की खुशहाली और अमन चैन की दुआ की गई और मुस्लिम समाज के लोगों ने आपस में गले मिलकर त्यौहार की मुबारकबाद दी इस अवसर पर श्री नगर रोड स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में अन्य धर्मों के लोगों और जन प्रतिनिधियों ने भी हमेशा की तरह पहुंच कर मुस्लिम समाज के लोगों को त्योहार की मुबारकबाद दी इस मौके पर पुलिस का माकूल इंतजाम किया गया जिसके चलते यातयात प्रभावित होने की नौबत नहीं आई  ईदुल जुहा त्यौहार पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा घरों में बकरों की कुर्बानी की गई और तबर्रुख अपने मिलने वालों  पड़ोसियों तथा रिश्तेदारों में बांटा गया कुर्बानी का यह दौर तीन दिन तक चलेगा

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।