Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की तारीख बढ़ाने और पूरा पंजीकरण माल खरीदने की मांग, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने सहकारिता मंत्री को लिखा पत्र

अजमेर (भारत भूमि) – वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने किसानों के हक में आवाज उठाते हुए आज सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा है। राठौड़ ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से पुरजोर मांग की है कि मंडियों में चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की अंतिम तारीख, जो कि वर्तमान में 30 मई तय है, उसे आगे बढ़ाया जाए और साथ ही जिन किसानों ने पंजीकरण कराया है, उनके संपूर्ण माल की खरीद सुनिश्चित की जाए। सहकारिता मंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ मंडियों से लगातार बारदाना और ट्रांसपोर्ट जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं भी खत्म की जा रही हैं, जिससे किसानों की मुश्किलें दोगुनी हो गई हैं। राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़ा प्रहार करते हुए पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष ने इसे किसान विरोधी रवैया करार दिया और कहा कि मौजूदा सरकार किसानों के हितों को लेकर कतई गंभीर नहीं है, जिसके चलते आज प्रदेश का अन्नदाता पूरी तरह परेशान और आहत महसूस कर रहा है, इसलिए सरकार को तुरंत इस मामले में संज्ञान लेकर खरीद की अवधि बढ़ानी चाहिए ताकि कोई भी किसान अपनी फसल बेचने से वंचित न रह सके।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।