जल संरक्षण और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम: वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान के तहत टीटी कॉलेज में हुआ स्वच्छता और वृक्षारोपण
भारत भूमि (अजमेर) : राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी “वंदे गंगा जल संरक्षण एवं जन अभियान” के अंतर्गत अजमेर उत्तर विधानसभा के बजरंग मंडल क्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन को जल व पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। इस अभियान के तहत जयपुर रोड स्थित टीटी कॉलेज परिसर में आम जन, बजरंग मंडल और प्रशासनिक सहभागिता से परिसर में स्थित बावड़ी की सफाई की गई और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संभाग प्रभारी सरिता गेना ने बताया कि जल संरक्षण और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य लक्ष्य वर्षा जल संचयन, जल बचत और जन जागरूकता बढ़ाना है; उन्होंने उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला कार्यक्रम प्रभारी अरविंद शर्मा ने “जल ही जीवन” के संदेश को रेखांकित करते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से हर बूंद की कीमत समझाने और नदियों, तालाबों, बावड़ियों जैसे पारंपरिक जल स्रोतों को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। बजरंग मंडल अध्यक्ष रचित कच्छावा ने जल संकट की चुनौतियों से निपटने के लिए सामुदायिक सहभागिता की आवश्यकता पर बल दिया, वहीं जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा गंगा दशमी से शुरू किया गया यह अभियान आगामी 5 जून तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसके तहत अजमेर जिले में कुओं-बावड़ियों की सफाई, परिंडा वितरण और वृक्षारोपण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। टीटी कॉलेज परिसर में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया, जिसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता गेना, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा, जिला मीडिया संयोजक विक्रम सिंह, बजरंग मंडल अध्यक्ष रचित कछवाहा, तेजपाल साहनी, अर्पित शर्मा, नितेश कानोजिया, सर्वेश बजाज, दिनेश खंडेलवाल, नीरज पारीक, मंडल अध्यक्ष विक्रम नीमड़ी, विजय मिश्रा, निक्की जैन, देवेश मालू, मोनिका ढलवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूल प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
