Logo
ब्रेकिंग
राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा छठ मेला नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद

राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 75 यूनिट रक्त दान

छावनी परिषद के 35वर्षीय कार्मिक शिव राम चौधरी ने किया 48वीं बार रक्तदान 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी )  राजकीय चिकित्सालय नसीराबाद में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 75 यूनिट रक्त दान किया गया सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ रक्तदान दोपहर 2 बजे सम्पन्न हुआ राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में आज 90से ज्यादा रक्त वीरों ने पहुंच कर रक्तदान करने की इच्छा व्यक्त की जिनमें से 15 व्यक्ति स्वास्थ जनित कारणों वश रक्तदान करने से वंचित रह गए जबकि 75 रक्त वीरों द्वारा 75 यूनिट रक्त दान किया गया सर्वाधिक बार रक्तदान करने का कीर्तिमान छावनी परिषद के कार्मिक 35वर्षीय शिव राम चौधरी का रहा जिन्होंने ने 48वीं बार रक्तदान कर उल्लेखनीय जज़्बा दिखाया जिसकी रोटरी क्लब सहितअस्पताल में मौजूद चिकित्सकों और गणमान्य लोगों द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की गई इसी क्रम में छावनी परिषद के कार्मिको आशीष शर्मा छोटे लाल और रवि प्रकाश देव ने भी रक्तदान किया रक्तदान शिविर में रोटरी क्लब के नव नियुक्त अध्यक्ष और राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर विनायक गौड़ तथा रोटरी क्लब सचिव मुकेश मित्तल के अतिरिक्त बड़ी संख्या में रोटरी क्लब के सदस्य गण मौजूद रहे वहीं पुलिस उप अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव और सिटी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने भी रक्तदान शिविर में पहुँच कर रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया जबकि नगर के सामजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शिविर में बढ़ चढ़ कर सेवाए प्रदान की गयीं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।