Logo
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प... निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...

पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट में कार्यरत नसीराबाद की बेटी युवा इंजीनियर करिश्मा सांखला से प्रधानमंत्री मोदी ने किया वार्तालाप

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी) बालोतरा /पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट में कार्यरत युवा इंजीनियर नसीराबाद की बेटी करिश्मा सांखला सेआत्मीय संवादकरते हुए उसकी सूझ बूझ की तारीफ की , जिसके कारण पचपदरा रिफाइनरी यूनिट में होने वाले बड़े खतरे को टाल दिया गया था बालोतरा/ पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन अवसर पर पधारे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट पर कार्यरत नसीराबाद की बेटी युवा इंजीनियर करिश्मा सांखला से भी रिफाइनरी परियोजना को लेकर आत्मीय वार्तालाप किया। प्रधानमंत्री ने करिश्मा से रिफाइनरी के महत्व, क्षेत्र के विकास और इससे स्थानीय लोगों को मिलने वाले रोजगार एवं औद्योगिक अवसरों पर चर्चा की करिश्मा सांखला ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रधानमंत्री के प्रश्नों का उत्तर दिया और रिफाइनरी परियोजना से राजस्थान, विशेषकर बाड़मेर-बालोतरा क्षेत्र के आर्थिक विकास तथा युवाओं के लिए नए अवसरों की उम्मीद व्यक्त की। इस आत्मीय संवाद के दौरान प्रोजेक्ट के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया कि गत दिनों पचपदरा रिफाइनरी में होने वाली एक बड़ी दुर्घटना को उक्त युवा इंजीनियर की सूझ बूझ से टाल दिया गया था जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने युवा इंजीनियर करिश्मा सांखला की तारीफ कर उनका उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे। पचपदरा रिफाइनरी को राजस्थान की सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है प्रधानमंत्रीऔर नसीराबाद की बेटी युवा इंजीनियर करिश्मा सांखला के बीच हुए वार्तालाप से परिजन और नगर वासी स्वयं को गौरवान्वित मानते हुए प्रफुल्लित हो रहे हैं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।