Logo
ब्रेकिंग
कोटड़ा के राजकीय सिंधी स्कूल में भामाशाहों का सरोकार: बच्चों को बांटे स्कूल बैग, कॉपियाँ और दरी छावनी परिषद के टैक्स असेसमेंट फार्म-8 जमा कराने की आखिरी तिथि 12जुलाई पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट में कार्यरत नसीराबाद की बेटी युवा इंजीनियर करिश्मा सांखला से प्रधानमंत्री ... राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 75 यूनिट रक्त दान रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस

छावनी परिषद के टैक्स असेसमेंट फार्म-8 जमा कराने की आखिरी तिथि 12जुलाई

 

नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी ) छावनी परिषद में तीन वर्षीय टैक्स असेसमेंट की प्रक्रिया चल रही है इसके लिए जारी किए गए निर्धारित फार्म –भरे जाने का काम अभी भी मंथर गति से किया जा रहा है जबकि असेसमेंट फार्म- 8जमा किए जाने की अंतिम तिथि छावनी परिषद कार्यालय द्वारा 12जुलाई निर्धारित की गई है छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम ने नगर वासियों से अपील की है कि वह परिषद कार्यालय द्वारा निर्धारित समय सीमा में ही एसेसमेंट फार्म छावनी परिषद की कर एवं राजस्व शाखा में जमा करा दें , हालांकि 12जुलाई को रविवार होने के कारण छावनी परिषद कार्यालय में अवकाश होना था लेकिन फार्म भर कर जमा करने की अंतिम तिथि होने के चलतेछावनी परिषद प्रशासन द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु इस दिन अवकाश नहीं रखते हुए राजस्व शाखा में काम यथावत जारी रखने का निर्णय लिया गया है , राजस्व अधीक्षक संजय कुमार शर्मा ने बताया कि नए कर निर्धारण पर आपत्ति  फार्म 8 जमा करने के बाद ही दर्ज की जाएगी अतः वर्तमान कर निर्धारण व्यवस्था से असंतुष्ट छावनी परिषद क्षेत्र के नागरिक गण अपनी आपत्ति फार्म 8 जमा कर कर सकते हैं , शर्मा ने बताया कि परिषद प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई समय सीमा में उक्त  असेसमेंट फार्म जमा नहीं कराए जाने पर परिषद अपने रिकॉर्ड, सर्वे रिपोर्ट आदि दूसरे उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर सम्पत्ति का  कर निर्धारण करेगी अतः छावनी परिषद द्वारा नगर वासियों से अपील की गई है कि नागरिक परेशानी से बचने हेतु परिषद द्वारा निर्धारित समय सीमा में ही 12जुलाई तक अनिवार्य रूप से अपने  फार्म– 8 छावनी परिषद कार्यालय में जमा करा दें पुनः जागरूक किया जा रहा है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।