अजमेर (भारत भूमि) – कोटड़ा स्थित राजकीय सिंधी उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री व स्कूल बैग वितरित किए गए। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य घनश्याम ठारवानी भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षाविद लता ठारवानी द्वारा बच्चों को स्कूल बैग बांटे गए, वहीं भामाशाह गिरीश आसवानी की ओर से विद्यार्थियों को कॉपियाँ वितरित की गईं। इसके साथ ही, बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भामाशाह मुकेश आहुजा द्वारा विद्यालय में बैठने के लिए डेढ़ सौ मीटर दरी भेंट की गई। इस पूरे आयोजन में जयकिशन टीकम दास पहलजानी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान गोपाल सिंह लबाना ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए सुंदर और प्रेरक प्रसंग सुनाए। अंत में प्रधानाचार्य स्नेहलता पारिक ने सभी भामाशाहों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस गरिमामयी अवसर पर चंद्र केसवानी, विष्णु कुमार छिपा, अजीत सिंह, खुशबू यादव, ललित कुमार कसाना, प्रमोद कुमार वर्मा, शकुंतला सोनी, पुष्पा निहलानी, विनीत प्रकाश जैन, राजकिशोर, हर्षवर्धन, शकुंतला चारण, मीनाश्री शर्मा और ज्योति बंसल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड...
चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ...
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म...
जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ...
भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता
उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...
खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...
निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज...
