Logo
ब्रेकिंग
राजेंद्र राठौड़ ने युवाओं से किया विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान छावनी परिषद द्वारा किया गया स्काई लिफ्ट वाहन का शुभारम्भ और पोल सहित 71स्ट्रीट लाईटों का लोकार्पण कोटड़ा के राजकीय सिंधी स्कूल में भामाशाहों का सरोकार: बच्चों को बांटे स्कूल बैग, कॉपियाँ और दरी छावनी परिषद के टैक्स असेसमेंट फार्म-8 जमा कराने की आखिरी तिथि 12जुलाई पचपदरा रिफाइनरी प्रोजेक्ट में कार्यरत नसीराबाद की बेटी युवा इंजीनियर करिश्मा सांखला से प्रधानमंत्री ... राजकीय चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त वीरों ने किया 75 यूनिट रक्त दान रोटरी क्लब और भामा शाहों के संयुक्त सहयोग से रोडवेज बस स्टैंड के जीर्णोद्धार के बाद किया लोकार्पण पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को...

छावनी परिषद द्वारा किया गया स्काई लिफ्ट वाहन का शुभारम्भ और पोल सहित 71स्ट्रीट लाईटों का लोकार्पण

कार्यक्रम में छावनी बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज कुमार, सीईओ मोहम्मद साकिब आलम और मनोनीत सदस्य सुशील गदिया रहे उपस्थित —

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)  छावनी परिषद द्वारा मंगलवार  को छावनी क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्काई लिफ्ट वाहन का शुभारंभ एवं कोटा रोड पर71 नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया कार्यक्रम में छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर नीरज कुमार, मुख्य अधिशाषी अधिकारी मोहम्मद. साकिब आलम एवं वेरीड बोर्ड के मनोनीत सदस्य सुशील कुमार जैन गदिया द्वारा हरि झंडी दिखा कर स्काई लिफ्ट वाहन का शुभारंभ किया गया तथा स्थानीय कोटा रोड स्थित नरसिंह मंदिर चौराहे से कोटा रोड चौराहे तक पोल सहित लगाए गए गए 71 नवीन स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया गया कार्यक्रम में उपस्थित छावनी परिषद सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने बताया कि इस मार्ग पर अभी तक प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और क्षेत्र वासियों को काफी दिक्कते होती थी और उनकी परेशानी को ध्यान में रख कर यहां बेहतर प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता को देखते हुए छावनी परिषद द्वारा 71नवीन स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गई हैं। इससे रात्रि के समय वाहन चालकों, पैदल यात्रियों, स्थानीय निवासियों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सुविधा मिलेगी तथा आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा वहीं स्काई लिफ्ट वाहन के माध्यम से छावनी क्षेत्र में ऊंचाई पर लगी स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य अधिक सुरक्षित, तेज और प्रभावी तरीके से किए जा सकेंगे। इससे नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होगा और प्रकाश व्यवस्था को नियमित रूप से बेहतर बनाए रखने में सहायता मिलेगी उल्लेखनीय है कि नगर के निकट राष्ट्रीय राज मार्ग पर नगर वासियों के ज्यादातर व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुले हुए हैं वहीं ज्यादातर होटल रेस्तरां रिज़ॉर्ट आदि हाइवे के किनारे विकसित किए जाने से इस मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है वहीं रोडवेज की ज्यादातर बसें भी इसी रास्ते से होकर आती जाती है और ईदगाह सहित आसपास के दर्जनों गांवों में आने जाने का यही प्रमुख मार्ग भी है लिहाजा इस रास्ते पर स्ट्रीट लाइटो के लग जाने से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी छावनी परिषद के अधिकारियों ने बताया कि नसीराबाद छावनी परिषद नागरिक सुविधाओं के विस्तार सड़क सुरक्षा बेहतर प्रकाश व्यवस्था एवं व्यवस्थित शहरी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।