Logo
ब्रेकिंग
महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प... निकाय चुनाव को लेकर नसीराबाद में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों की बैठक आयोजित, सभी वार्डों में एकज... अजमेर में सिंधुपति महाराजा दाहिर सेन जयंती पर प्रतियोगिताएं आयोजित, युवाओं को मिली प्रेरणा उड़ान स्पेशल चिल्ड्रेन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाई प्रे...

जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा (कांग्रेस प्रत्याशी)

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नगर पालिका चुनाव के वार्ड संख्या 17में कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ समाज सेवी एवं व्यवसाई राजेश कुमार शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो क्षेत्र में समाज सेवी एवं भामाशाह के रूप में मशहूर हैं राजेश कुमार शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि वार्ड ही नहीं सम्पूर्ण नगर पालिका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी, शर्मा ने बताया कि उनका शुरुवाती जीवन अत्यन्त कष्टप्रद रहा है और विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष कर उन्होंने सेस्वयं को अग्रणी व्यवसाई के रूप में स्थापित किया है और समाज में अपना अलग स्थान बनाया है उन्होंने कहा कि राजनीति में चुनाव लड़ने का पहला मौका है और इससे पहले उन्होंने वर्षों नगर पालिका क्षेत्र में निवास कर आमजन की समस्याओं के लिए संघर्ष किया है तब कांग्रेस पार्टी ने उन्हें वार्ड संख्या 17 से अपना उम्मीदवार बना कर जन सेवा का अवसर दिया है, शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में पानी बिजली सफाई सीवरेज, की अनेक समस्याएं हैं वहीं अस्पताल पुलिस चौकी स्कूल, एटीएम जैसी अति आवश्यक सेवाओं से नगर पालिका क्षेत्र के लोग वर्षों से वंचित हैं , मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि कांग्रेस पार्टी को और मुझे बहुमत से विजयी बनाए, और मैं आप से वादा करता हूं कि मैं नगर पालिका क्षेत्र में पानी बिजली सफाई सीवरेज अस्पताल पुलिस चौकी, एटीएम जैसी सभी सुविधाओं का प्राथमिकता से इंतजाम करवाऊंगा, और कांग्रेस पार्टी के बोर्ड बनने पर नगर पालिका क्षेत्र का सर्वांगीड विकास कराने में कोई कमी नहीं छोड़ूंगा, शर्मा ने बताया कि उनका क्षेत्र के लोगों से रोजाना जन सम्पर्क होता है और वह नगर पालिका क्षेत्र की हर समस्या से अवगत हैं लिहाज़ा जो काम पिछले कार्यकाल के दौरान अधूरे रह गए थे उनको पूरा करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।