अजमेर (भारत भूमि) – नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर अनामिका शर्मा और उप महापौर हेमंत सांखला ने आज विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। समारोह में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने महापौर एवं उप महापौर का स्वागत किया। पदभार ग्रहण के बाद अनामिका शर्मा और हेमंत सांखला ने शहर के विकास कार्यों को गति देने और मूलभूत समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
