नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) नसीराबाद नगर पालिका के वार्ड संख्या 3 नांदला क्षेत्र से नवनिर्वाचित पार्षद सुखदेव चौधरी के नगर पालिका सभापति चुने जाने के बाद नांदला क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। सभापति चौधरी ने वीर तेजा चौक स्थित तेजाजी महाराज के मंदिर में विशेष धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद तेजाजी महाराज के स्थल सहित गांव के विभिन्न मार्गों पर विजय जुलूस निकाला गया इस दौरान ग्रामीणों ने नगर पालिका सभापति सुखदेव चौधरी का माल्यार्पण एवं साफा बंधवाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभापति चौधरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नांदला सहित क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी तथा विकास की गंगा बहाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।इसके बाद चौधरी का बुबानिया एवं बाडिया गांव में भी ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। वहीं गुर्जर मोहल्ले में स्थित भोला बाबा मंदिर में धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। गुर्जर समाज के सुवालाल गुर्जर, ओमप्रकाश गुर्जर, रामप्रसाद गुर्जर, राहुल गुर्जर, रोहित गुर्जर, रामलाल गुर्जर एवं सुखपाल गुर्जर सहित समाजजनों ने साफा बंधवाकर उनका अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता हीरा सिंह रावत, भवानीखेड़ा मंडल अध्यक्ष, नसीराबाद मंडल अध्यक्ष महेश मेहरा, पार्षद नरेंद्र सिंह गोड़, भूपेंद्र प्रताप सिंह, सत्यनारायण माली एवं मुकेश माली सहित नवनिर्वाचित पार्षदों का भी स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा युवा नेता हितेश प्रजापति, सुरेश मेघवंशी, पप्पू प्रजापति, कश्मीर मेघवंशी, सुरेंद्र जाट, श्रवण लाल प्रजापति, हगाम माली, सुभाष प्रजापति, रघुवीर चौधरी, मुकेश मेघवंशी, विशाल वैष्णव, सतीश प्रजापति, धनराज प्रजापति, घीसूलाल कुम्हार, वेदांश प्रजापति, पूर्ण प्रजापति, मिश्रीलाल माली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ब्रेकिंग
