Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान

 

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) शहर के कई इलाकों में बंदरों के झुंड से आमजन परेशान हैं। कस्बे के मुख्य बाज़ार सहित आसपास के क्षेत्रों में बंदर खुलेआम घूमने के साथ ही घरों में घुसकर उत्पात मचा रहे हैं। इससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों में भय का माहौल है।बंदर घरों में रखे सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ पानी की टंकियों और पाइपों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि बंदरों को भगाने का प्रयास करने पर उनके हमलावर होने का डर बना रहता है।आमजन ने मुख्य अधिशासी अधिकारी मोहम्मद साकिब आलम से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बंदरों का यह आतंक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।