प्रशासनिक बैठक मे तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
नसीराबाद ( योगेन्द्र बुलचन्दानी) उपखण्ड क्षेत्र स्थित राजगढ़ कस्बे के श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव राजगढ़ धाम पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। 16 अक्टूबर को बाबा के विशाल छठ मेले का आयोजन होगा जिसमे बड़ी संख्या मे श्रद्धालु भाग लेंगंे। धाम पर आयोजित होने वाले नवरात्रा मेला महोत्सव को लेकर चम्पालाल महाराज मुख्य उपासक भैरव धाम राजगढ़ के सानिध्य व कल्पित शिवरान उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद की अध्यक्षता में प्रशासनिक समीक्षा बैठक हुई जिसमें संबंधित सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन के द्वारा नवरात्रा मेला महोत्सव से संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को दिया गया। उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद ने बैठक में संबंधित विभागो को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को छठ मेले से पूर्व करने हेतू निर्देश दिये गये। बैठक में विशेष रूप से पीडबल्युडी, पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा की गई। पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ वाहनो का एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया जिससे भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। छठ मेले में भारी मात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए पुलिस जाप्ते के माकूल इन्तजाम किया जायेगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजुद सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी, छठ मेले से पूर्व ही सभी विभागो को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियो ने उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओ को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था करने व महोत्सव के सफल आयोजन का पूर्ण विश्वास दिलाया।बैठक में कल्पित शिवरान उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद, राधेश्याम चौधरी थाना अधिकारी नसीराबाद सदर, सुधाकर पाण्डे कनिष्ठ अभियन्ता सराधना, डॉ सोनू शर्मा बी सी एम ओ श्रीनगर, मदन कुमार बीपीएम श्रीनगर, शंकर लाल कनिष्ठ अभियन्ता पीएचईड़ी, महिपाल धुधवाल सहायक अभियन्ता पीडबल्युड़ी नसीराबाद, रतनलाल आयुर्वेद विभाग, राहुल सेन नगर निगम अजमेर उपस्थित थे। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि बैठक में ओमप्रकाश सेन, अविनाश सेन, रमेश सेन, राहुल सेन, कन्हैयालाल सोलंकी, सुनील रांका, कमल शर्मा, कैलाश सेन, बैचेलाल, विनय कुमार, धर्मेन्द्र जलपावत, नारायण मोर्य, सुरेश कांकाणी, नौरत उच्चेनिया, नीरज आदि मौजूद रहे। शारदीय नवरात्रा महोत्सव पर आने वाले श्रद्धालुओ की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस जाप्ते के माकूल ईन्तजाम किया जायेगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजुद सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी और नवरात्र स्थापना से पूर्व ही सभी विभागो को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियो ने उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओ को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विशवास दिलाया।
