Logo
ब्रेकिंग
जन सेवा समिति एव आयुर्वेद विभाग राजस्थान के सयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क श्वास रोग शमन शिविर 25 को नसीराबाद में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का त्यौहार विजय दशमी पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाय... देवी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, नवरात्र भर पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से भक्तों ने दी मां ... सिंधी मोहल्ले में रही गरबा-डांडिया की धूम, पहली बार शहनाई की धुन पर गरबा और आतिशबाजी ने बढ़ाई गरबा प... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में ‘ऋतम्भरा 4.0’ वार्षिकोत्सव आयोजित, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य अधिशासी अधिकारी द्वारा आज वार्ड संख्या 6 का दौरा कर वार्ड का किया निरीक्षण, और नागरिक सुविधाओं... राजगढ़ मसाणिया भैंरव धाम पर दिखेगा श्रद्धा-भक्ति का अद्भुत समागम हेमू कालानी उद्यान में गरबा-डांडिया की धूम, महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग पल्लव अरदास में गूंजा प्रभु नाम, प्रेम प्रकाश आश्रम के वार्षिकोत्सव का हुआ समापन प्रेम प्रकाश आश्रम के वार्षिकोत्सव में पहुंचे स्वामी भगतप्रकाश महाराज

देवी प्रतिमाओं का श्रद्धापूर्वक विसर्जन, नवरात्र भर पूजा-अर्चना के बाद नम आंखों से भक्तों ने दी मां को विदाई

आज शाम होगा रावण दहन, दशहरे पर भरेगा विशाल मेला

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) नगर में सुबह 10 बजे के बाद से सार्वजनिक स्थानों एवं घरों में नवरात्रि पर्व के दौरान स्थापित की गई देवी प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नम आंखों और भावुक मन से मां दुर्गा को विदाई दी। नवरात्र भर पूजा-अर्चना करने के बाद माता रानी की विदाई के समय भक्तों में श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला।कस्बे के भक्तजन देवी प्रतिमाओं को लेकर श्रीनगर रोड स्थित फूल सागर सरोवर पहुंचे जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया मां की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में भक्ति और भावुकता का माहौल देखने को मिला।

सिंधी समाज के नवयुवक मंडल का पुष्प वर्षा व साफा पहनाकर किया स्वागत

माता रानी की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान नसीराबाद के मुख्य बाजार में सिंधी समाज के नवयुवक मंडल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पुष्प वर्षा कर एवं साफा पहनाकर युवाओं का अभिनंदन किया गया। नवरात्रि महोत्सव के दौरान सिंधी समाज के नवयुवक मंडल में विशेष उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आज शाम होगा रावण दहन, दशहरे का भरेगा विशाल मेला

विजयादशमी के अवसर पर आज शाम 6 बजे स्थानीय कोटा रोड स्थित रावण मैदान जिसे वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम के नाम से जाना जाता है में रावण दहन किया जाएगा। रावण दहन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसके साथ ही हनुमान मंदिर के आसपास विशाल मेले का आयोजन होगा, जहां बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।कार्यक्रम के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के माकूल इंतजाम किए गए हैं

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।