Logo
ब्रेकिंग
कार्तिक पूर्णिमा पर प्रेम प्रकाश आश्रम में पन्द्रह दिवसीय कार्तिक महोत्सव का हुआ समापन, प्रभात फेरी ... जिला बार एसोसिएशन अजमेर के चुनाव 11 दिसंबर को, चुनावी प्रक्रिया शुरू सिंधी लोक उत्सव: पद्मश्री प्रो. राम पंजवानी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संगोष्ठी का आयोजन राजगढ़ भैरव धाम पर राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस पर बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक गुरु नानक देव महाराज का 557वां प्रकाश पर्व 22 से 24 तक गुरुद्वारे में होंगे विविध धार्मिक आयोजन आंवला नवमी पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, गोपाष्टमी पर गौमाता की सेवा कर मांगा आशीर्वाद पेंशनर्स समाज के शिविर में 450 जीवन प्रमाण पत्र भरे, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान कार्तिक मास में 12 नवंबर से गूंजेगी हरि नाम संकीर्तन की धुन, निकलेगी प्रभात फेरी नाले में गिरा आवारा सांड, रस्सी से बांधकर जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाला बाहर धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी, सुबह से ही बाजारों में उमड़ी भीड़

कार्तिक पूर्णिमा पर प्रेम प्रकाश आश्रम में पन्द्रह दिवसीय कार्तिक महोत्सव का हुआ समापन, प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी ) सिन्धी मोहल्ला स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में 11 नवम्बर से आयोजित पन्द्रह दिवसीय कार्तिक महोत्सव का कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ समापन हुआ।महोत्सव के दौरान पिछले पन्द्रह दिनों से प्रतिदिन प्रातः 6 बजे आश्रम से भव्य प्रभात फेरी (हरि नाम संकीर्तन यात्रा) निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों एवं प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संकीर्तन यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सम्पूर्ण नगर में भगवान के नाम का प्रचार-प्रसार करती हुई पुनः आश्रम पहुंचकर संपन्न होती थी।इस दौरान अनेक श्रद्धालुओं द्वारा प्रभात फेरी को अपने घरों के बाहर आमंत्रित कर पुष्पवर्षा एवं स्वागत किया गया। साथ ही संगत के लिए प्रसाद की सेवा भी की गई।सिख समाज के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब भी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के दर्शन कर अरदास की। इसके पश्चात संकीर्तन यात्रा पुनः प्रेम प्रकाश आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। समापन अवसर पर उपस्थित सभी प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।