Logo
ब्रेकिंग
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,...

श्री बामणिया बालाजी धाम का वार्षिक मेला 5 सितम्बर को भरेगा , 4 सितम्बर को होगी भजन संध्या, मेले के रोज बालाजी के लगेगा 56 व्यंजनों का भोग

नसीराबाद। नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर का वार्षिक मेला 5 सितम्बर, गुरुवार को बड़े धूमधाम से भरेगा । पुजारी मुकेश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 सितम्बर, बुधवार को भजन संध्या होगी। मेले की रात्रि को नसीराबाद के जागेश्वर महादेव मंदिर से गाजे बाजे के साथ झण्डा आयेगा , वहीं देरांठू के सदर बाजार के हिन्दू युवा वाहिनी के सानिध्य में पहली बार विशाल बाहु बली बजरंग बली व चार बन्दर व राम दरबार की भव्य झांकी के साथ गाजे बाजे के साथ झण्डा आयेगा। वहीं मेले के दिन नसीराबाद के राजनारायण रोड स्थित शिव मंदिर से 21 झण्डे के साथ भक्त गण, देरांठू के ढाबा मोहल्ले, फडोल्या मोहल्ला, गवारिया समाज की और से व भटियाणी, चाट , मंगरी आदि गांवों से भी गाजे बाजे के साथ झण्डे आयेंगे । मेले के उपलक्ष्य में मन्दिर के विशेष सजावट की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। मेले का झण्डा सुबह 11.15 चढ़ाया जायेगा । मेले के मुख्य अतिथि विधायक रामस्वरूप लाम्बा नसीराबाद , विशिष्ट अतिथि श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर , पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर व अध्यक्षता देरांठू सरपंच विजेन्द्र सिंह राठौड़ , भटियाणी सरपंच श्रीमती कौशल्या देवी तेला व लोहरवाड़ा सरपंच श्रीमती माया देवी माली करेंगे । इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चोला चढ़ाकर, फूलों से झांकी सजाई जायेगी। मेले का झण्डा चढ़ाने के पश्चात बालाजी महाराज के 56 व्यंजनों के भोग की झांकी सजाकर भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।