Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

अकादमी कांउसिल नागपुर के राजस्थान चैप्टर द्वारा होँगे अनेक शहरो में अक्टूबर में सेमीनार

शक्तिनगर झूलेलाल मन्दिर परिसर में कार्यकारिणी के द्वारा लिए गये अनेक निर्णय

अजमेर – (भारत भूमि) उदय अकादमी कांउसिल के राजस्थान चैप्टर द्वारा अनेक शहरो में अक्टूबर माह में निःशुल्क मोटीवेशलन सेमीनार का आयोजन किया जायेगा। अकादमी के अध्यक्ष रमेश दतवानी और महासचिव रमेश लालवानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि अजमेर और ब्यावर के यूपीएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारियां करके आप्शनल एैच्छिक सिन्धी लेने वालों को सिन्धी भाषा के विशेषज्ञ डा.सुरेश बबलानी के द्वारा ऑन लाईन सिन्धी भाषा का निःशुल्क अध्ययन करवाया जा रहा है।अध्यक्ष रमेश दतवानी और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में उदयपुर में मोटीवेशनल सेमीनार का आयोजन करने का निर्णय आम सहमति से लिया गया। यूपीएससी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने वालों के लिए एक अलग से वॉटस अप ग्रुप को बनाकर उनको जोड़ा गया है। मीटिंग में कोषाध्यक्ष कमलेश राजानी ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्म्ति से पारित किया गया। अधिक जानकारी के लिए अध्यक्ष रमेश दतवानी के मोबाईल संख्या 9414311853 और महासचिव रमेश लालवानी के मोबाईल संख्या 9414005962 पर सम्पर्क करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मीटिंग में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र ज्ञानी,रमेश दतवानी,कमलेश राजानी सहित अन्य उपस्थित थे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।