Logo
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत... हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली 9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए... अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र... माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल... नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में... पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...

गुरू ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश उत्सव के अवसर पर झरनेश्वर मन्दिर में लंगर का आयोजन होगा

पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के अध्यक्ष नारी देवानी व शंकर छत्तानी के नेतृत्व में होगा लंगर का आयोजन

अजमेर (भारत भूमि)-अजमेर सोमवार को पूज्य झरनेश्वर महादेव में निदर सिन्धी मण्डल के अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक नारी देवानी और उपाध्यक्ष शंकर छत्तानी ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि पूज्य झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल गुरू ग्रंथ साहिब की शिक्षाओं के अनुसार विश्व के समस्त प्राणियो में परमात्मा का ही रूप मानकार उनकी सेवा करते है। नारी देवानी ने बताया कि इसी क्रम में होकरा स्थित प्राचीन बैजनाथ धाम में कार्यक्रम के संयोजक सन्नी केसवानी के नेतृत्व में समस्त श्रद्वालुओ के लिए आम भण्डारे का आयोजन किया गया। होकरा प्राचीन बैजनाथ धाम में वरिष्ठ नागरिक रमेश लखानी, राजेन्द्र कुमार मूरजानी, नारी देवानी, शंकर छत्तानी, रमेश लालवानी, विजय यादव, दिनेश गोस्वामी, सन्नी केसवानी, बच्चू हरवानी, सौरभ जेठवानी सहित अन्य श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो ने महाआरती व पूजन किया। झरनेश्वर महादेव सिन्धी मण्डल के महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि मंगलवार को गुरू ग्रंथ साहिब के प्रथम प्रकाश उत्सव के अवसर पर तारागढ़ पहाड़ी पर स्थित प्राचीन झरनेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में आम भण्डारे का आयोजन किया जायेगा। दौलतराम खुशलानी, नरेश रतनानी, महेश वरलानी, भगवान हरवानी, रमेश लालवानी सहित अन्य द्वारा सेवाऐं प्रदान की जायेगी।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।