Logo
ब्रेकिंग
उपखंड अधिकारी देवी लाल यादव ने श्री नगर थाना प्रभारी के साथ किया गैस एजेंसी का निरीक्षण ----- श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर चैत्र नवरात्रि का समापन कल हवन यज्ञ के साथ होगा जिला स्तरीय कबड्डी प्रतिभा खोज शिविर का समापन: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा पूरा संबल- देवनानी श्री राम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे विशेष योग्यजन बच्चों के ‘उड़ान’ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राम नवमी महोत्सव बिल बकाया के चलते कटी स्ट्रीट लाइटें, 18 दिनों से अंधेरे में नगर पालिका क्षेत्र ईद-उल-फितर के त्यौहार पर नसीराबाद में दिखा उत्साह और उमंग का माहौल जेको चवंदो झूलेलाल,तहजा थिंदा बेड़ा पार,आयो लाल झूलेलाल से गूंजा नगर सरवाड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चेटीचंड, श्रद्धा के साथ निकलीं भव्य शोभायात्राएं

दृष्टिहीन छात्रो ने दिया साक्षरता का संदेश अंध विद्यालय में निकाली रैली

अजमेर: (भारत भूमि)- अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज द्वारा आदर्श नगर स्थित अंध विद्यालय में साक्षरता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । कार्यक्रम संयोजक लायन नरेश ऐरन ने बताया कि प्रांतीय कार्यक्रम के अंर्तगत विद्यालय में पढ़ने वाले दृष्टिहीन छात्र छात्राओं ने साक्षरता के लिए हाथो में साक्षरता संदेश लिखी नारो की तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए रैली निकाली । रैली को शाला प्राचार्य अर्पण चौधरी एवम महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया । जो विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः शाला में समाप्त हुई । रैली में क्लब अध्यक्ष लायन राजेश बोहरा, सचिव लायन मोहन गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन विनय गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष लायन रमेश लखोटिया, लायन त्रिलोक गोयल, डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी, लायन सरिता ऐरन, लायन नरेश ऐरन सहित अध्यापक एवम शाला स्टाफ मौजूद था ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।