अजमेर: (भारत भूमि) – लायंस क्लब अजमेर द्वारा वैशालीनगर स्थित लायंस भवन मे क्षेत्रीय अध्यक्ष की अधिकारिक यात्रा संपन्न कराई गई । इस अवसर पर शिक्षको का सम्मान भी किया गया । डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि क्लब की गतिविधियों, भावी योजनाओं एवम सेवा कार्यों से अवगत कराने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन डॉ पी के शर्मा की अधिकारिक यात्रा संपन्न कराई गई । कार्यक्रम का शुभारम्भ मेलविन जॉन्स की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर की गई । ध्वज वन्दना लायनेड सन्तोष कौर द्वारा पढ़ी गयी। स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष लायन भागू इसरानी ने दिया । सचिव लायन सतीश भटनागर ने अपना सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ मधुर मोहन रंगा ने अपने उद्बोधन में शिक्षक दिवस के महत्व को बहुत ही सुंदर ढंग से उल्लेखित किया। मीनू मनोविकास विद्यालय चाचियावास की अध्यापिका मंजुला कँवर ने बताया कि वे किस तरह दिव्यांग बच्चों का हौसला अफजाई करती हैं उन्हे काॅम्पिटेशन में लेकर जाती हैं और फिर बच्चे अवार्ड जीतकर भी आते हैं उनके इस कार्य को सभी ने सराहा। कार्यक्रम में गवर्नमेंट कालेज के प्राचार्य श्री मनोज बहरवाल, सुप्रभात कबिराज, सन्त कुमार सिंह, अर्चना मिश्रा उपस्थित रहें। कार्यक्रम संयोजिका लायन सुषमा शर्मा ने मंच संचालन बखूबी किया । सम्मानित शिक्षको को क्रमवार मंच पर आमंत्रित कर अतिथियों द्वारा माला,शाल, उपहार देकर सम्मानित किया गया। लायन नीता भटनागर ने लायन सदस्यों के जन्मदिन एवं शादी की वर्षगांठ पर शुभकामनायें प्रेषित की। लायन राम प्रकाश शर्मा ने सभी अतिथियों एवम उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया ।
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित
धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत...
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली
9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए...
अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र...
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल...
नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में...
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
