Logo
ब्रेकिंग
दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस शपथ ग्रहण के बाद सुखदेव चौधरी ने संभाला नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक अजमेर में कर्ज के दबाव में परिवार की मौत

बारिश के चलते अजमेर के व्यापारियों का व्यापार ठप्प, व्यापारी घरो में कैद

 जगह जगह सड़कों में गहरे खडडे होने के कारण व पानी भरा होने के कारण ठप्प हो गया है व्यापार

अजमेर : (भारत भूमि)- श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने अजमेर का व्यापार ठप्प हो जाने के कारण अत्यन्त रोष प्रकट किया है। महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि व्यापारी पिछले दो साल पूर्व कोरोना से पीढित रहा और अभी ठीक प्रकार से उभर भी नही पाया है कि बाढ जैसी स्थित से रोजगार ठप्प हो गया है। महेन्द्र बंसल और रमेश लालवानी ने बताया है कि अजमेर के प्रमुख मार्ग कचहरी रोड से शहर की प्रमुख बाजारों में लोगो का आना जाना होता रहता है। कचहरी रोड की सड़कों में बहुत गहरे गहरे गढढे पिछले लगभग एक वर्ष से होने के कारण लोगों का आवागमन बन्द जैसा हो गया है इस कारण व्यापार ठप्प हो गया है। इसी प्रकार जगह जगह पानी भरा होने के कारण,वैशाली नगर,पुरानी मण्डी,डिग्गी बाजार,केसर गंज,प्लाजा बाजार,कवंडसपुरा,मदार गेट,स्टेशन रोड,कचहरी रोड,पृथ्वीराज मार्ग,गंज,देहली गेट, कड़का चौक,सहित अन्य प्रमुख बाजारों का व्यापार सड़कों में गहरे गढढे होने,वर्षा का पानी भरा होने के कारण व ग्राहकों को वाहनो के साथ अवागमन में सुविधा नही होने के कारण ठप्प हो जाने की व्यापारियों ने शिकायते की है।महासंघ के पदाधिकारियो ने बताया कि व्यापारियों का अपने अन्य व्यापारियों से लिये गये माल की रकम का अदायगी समय पर करनी पडती है अन्यथा भविष्य में माल की आपूर्ति नही होती है। बैंक की किश्ते अदा करना दिन प्रतिदिन के घरेलू खर्चे स्कूल फीस, कर्मचारियो के खर्चे व्यापारी के लिए व्यापारी ठप्प होने के कारण चिन्ता का विषय बना हुआ है। महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ओर महासचिव रमेश लालवानी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए सरकार की ओर से राहत की घोषणा करने की मांग की है।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।