Logo
ब्रेकिंग
नसीराबाद प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव 3 से 7 अक्टूबर तक बंदरों के आतंक से परेशान नसीराबादवासी, घरों में घुसकर कर रहे नुकसान विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष की पहल, विद्यालयों में मिलेंगे जिम व खेल उपकरण चेयरमैन सुखदेव चौधरी का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक

दिनदहाड़े लग्जरी कार में महिला को डालकर किया अपहरण

अजमेर : (भारत भूमि) – राजस्थान के अजमेर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि करीब 3 से 4 बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को जबरन महिंद्रा कंपनी की लग्जरी कार में डालकर अपहरण कर लिया. घटना 14 सितंबर 2024 को सुबह करीब 7:45 बजे की है. घटनास्थल पर मौजूद कुछ युवकों ने अपहरण की वारदात का वीडियो बनाकर पुलिस को उपलब्ध करा दिया.जिला पुलिस कंट्रोल रूम पर अपहरण की सूचना मिलने पर कंट्रोल रूम प्रभारी ने तुरंत जनाना अस्पताल, कायड़, एमडीएस यूनिवर्सिटी और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई.

दिनदहाड़े महिला को किया किडनैप

नाकाबंदी कर पुलिस ने महिला को छुड़वाने के लिए अपराधियों का पीछा करना शुरू कर दिया. जिसके चलते अपराधी पुलिस की गाड़ी को देखते ही तेज स्पीड से कार को सड़कों पर इधर-उधर भगाने लगे. अंत में तीन थानों की पुलिस ने कायड़ गांव में कार को घेरकर रुकवाया और अपहृत महिला को अपराधियों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाया. इसके अलावा कार में सवार दो अपराधी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले. जबकि एक को पुलिस ने पकड़ लिया. उसे हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

 पुलिस की सतर्कता से बची जान

शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि महिला के अपहरण का मामला किसी मामले से जुड़ा हुआ है. महिला के जरिए दर्ज कराएंगे मुकदमे के तहत उसे ठिकाने लगाने का प्रयास बदमाशों ने किया गया था. लेकिन जिला पुलिस की सतर्कता और जिला पुलिस कंट्रोल रूम की तत्परता के चलते महिला को सुरक्षित पुलिस निगरानी में रखा गया है. इसके अलावा पुलिस मामले की अन्य जानकारी के लिए गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है.

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।