नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)छावनी परिषद नसीराबाद ने “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के अंतर्गत हनुमान चौक से सदर बाजार में स्थित मंगलवार को सभी दुकानदारों को डस्टबिन वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की तथा नसीराबाद सदर बाजार मे श्रम दान भी किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति विधायक रामस्वरूप लाम्बा थे तथा विशिष्ट अतिथि उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सांखला, सिटी थानाधिकारी घनश्याम मीणा उपस्थित रहे।इस अवसर पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर नितिश गुप्ता ने बताया की छावनी परिषद नसीराबाद शहर की जनसमस्याओं के समाधान के लिए *जन संवाद* “छावनी प्रशासन आपके द्वार” कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है जिसके अंतर्गत छावनी प्रशासन नसीराबाद के 8 वार्डो मे 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आमजन से संवाद कर वार्ड की समस्याओं कों सुनेगा तथा उस समस्या का समाधान लगभग एक वर्ष मे पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा। डॉक्टर गुप्ता ने बताया की देश की 61 छावनीयों मे मात्र नसीराबाद छावनी मे जन संवाद जैसा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जो की अपने आप मे एक बहुत अच्छी पहल है.,वहीँ बुधवार को सुबह 11 बजे नगर के फ्रांमजी चौक स्थित शहीद स्मारक से एक स्वच्छता रैली निकाली गयी जो नगर के मुख्य रास्तो से होकर गुजरी और नगर वासियों को इसके माध्यम से स्वच्छता का संदेश देकर नगर को स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया गया और इसी के साथ ही स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गयी
ब्रेकिंग
प्रशासनिक स्वीकृति से किसानों में जश्न, 20 दिनों से जारी सिंगला बांध आंदोलन स्थगित
धार्मिक व जन आस्था के पर्व हरियाली अमावस्या के अवसर पर राजगढ़ धाम पर की गई कल्पवृक्ष जोड़े की विधिवत...
हर घर तिरंगा अभियान के तहत नसीराबाद में निकली तिरंगा रैली
9 अगस्त को भुनाभाय स्थित मीना कॉम्प्लेक्स में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस: मीणा विकास ए...
अजमेर उत्तर को चार और आयुष्मान शहरी आरोग्य मंदिरों की सौगात विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्र...
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, चाचियावास में गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ल...
नए चैंबर व व्यवस्थाएं मिलने तक पुराना परिसर खाली नहीं करेंगे वकील, चैंबर्स लॉयर एसोसिएशन की बैठक में...
पूज्य सिन्धी पंचायत ने प्रतिभा इशिता अमित केवलरामानी को सफल जीवन की शुभकामनाएं प्रदान की
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन
अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस...
