Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

राजगढ़ धाम पर धूमधाम से भरेगा नवरात्रा में विशाल छठ मेला

प्रशासनिक बैठक मे तहसीलदार नसीराबाद कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

राजगढ़ : (भारत भूमि) राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर आगामी 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक शारदीय नवरात्रा मेला महोत्सव राजगढ़ धाम पर बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। 9 अक्टूबर को बाबा के विशाल छठ मेले का आयोजन होगा जिसमे हजारो श्रद्धालु भाग लेंगें। धाम पर आयोजित होने वाले नवरात्रा मेला महोत्सव को लेकर चम्पालाल महाराज मुख्य उपासक भैरव धाम राजगढ़ के सानिध्य व देवीलाल यादव उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद की अध्यक्षता में प्रशासनिक बैठक हुई जिसमें संबंधित सभी विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में धाम के व्यवस्थापक ओमप्रकाश सेन के द्वारा नवरात्रा मेला महोत्सव से संबंधित कार्यो को लेकर मांग-पत्र उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को दिया गया। उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद ने बैठक में संबंधित विभागो को मेले से जुड़े सभी आवश्यक कार्यो को छठ मेले से पूर्व करने हेतु निर्देश दिये गये। बैठक में विशेष रूप से पीडबल्युडी, पुलिस व चिकित्सा व्यवस्था को लेकर काफी चर्चा की गई। पुलिस व यातायात व्यवस्था के माकूल इन्तजाम के साथ वाहनों का एक तरफा यातायात व्यवस्था पर जोर दिया गया जिससे भीड़ की अधिकता होने से जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो। छठ मेल में भारी मात्रा में आने वाले श्रद्धालुओ की संख्या को देखते हुए पुलिस जाप्ते के माकूल ईन्तजाम किया जायेगा व अन्य संबंधित बैठक में मौजुद सभी विभागों के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए कि किसी भी विभाग द्वारा धाम की महिमा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। छठ मेले से पूर्व ही सभी विभागो को अपने कार्यो को पूर्ण करना होगा तथा कोताही बरतने पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी। बैठक मे मौजूद सभी अधिकारियो ने उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद को आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओ को उत्तम व्यवस्था व सफल आयोजन का पूर्ण विशवास दिलाया। प्रवक्ता सेन ने बताया कि बैठक में देवीलाल यादव उपखण्ड़ अधिकारी नसीराबाद, विजय साँखला पुलिस उपाधीक्षक नसीराबाद, महेश शेषमा तहसीलदार नसीराबाद, महेश कुमार बीड़ीओ श्रीनगर, प्रहलाद सहाय थानाधिकारी नसीराबाद सदर, बलवीर सिंह ए.ई.एन पीडबल्युड़ी, ड़ॉ अपूर्वा भारद्वाज चिकित्सा अधिकारी, डॉ. दिनेश मीणा आयुर्वेद चिकित्सक राजगढ़, राजेश आर्य ए.ईएन पीएचईड़ी, लालाराम जेईन पीएचईड़ी,रामदेव लखारा, ठा.प्रेम सिंह गौड़, ठा. विजय सिंह गौड़, ओमप्रकाश सेन, रमेश सेन, राहुल सेन, अविनाश सेन, सागर सेन ,पदमचन्द जैन, प्रकाश रांका, नीरज सिंहल, अमित खण्डेलवाल, बेचेलाल, रामप्रसाद मोर्य, सुरेश कांकाणी, कमल शर्मा, राजेन्द्र राजपुरोहित, कैलाश सेन, विजय सिंह रावत, कुल्दीप, सलीम आदि मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।