Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

प्रेम प्रकाश आश्रम का वार्षिकोत्सव संपन्न, संत भगत प्रकाश महाराज ने दिए “प्रवचन”

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी) दूधिया मोहल्ला स्थित श्री प्रेम प्रकाश आश्रम मे पांच दिवसीय कार्यक्रम 28 सितम्बर से मनाये जा रहे वार्षिक उत्सव का धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ बुधवार क़ो समापन किया गया।इस मौके पर प्रेमप्रकाश आश्रम में विभिन धर्मिक कार्यक्रम आयोजन किए गए।प्रेम प्रकाश आश्रम के प्रकाश टेकवानी ने बताया की मंगलवार क़ो जयपुर अमरापुर दरबार के महामंडलेश्वर सद्गुरु स्वामी भगत प्रकाश महाराज अपनी संत मण्डली एवं सतगुरु माहाराज जी के साथ पधारे अलग- अलग शहरो से आए संतो का सुबह दूधिया मोहल्ला कृपाल भवन पर बैंड और ढ़ोल -ढमाकों के साथ सिंधी समाज ने स्वागत किया। तत्पश्चात् गुरु महाराज जी द्वारा आश्रम पर हवन की पूर्णाहुति , ध्वजावंदन कर आरती के बाद संतों व गुरु महाराज जी द्वारा सत्संग प्रवचन हुए स्वामी भगत प्रकाश जी महाराज ने प्रवचनो मे कहा की गुरु मे ही परमात्मा का वास है ।और ईश्वर ही गुरु के मुख से कहलवाते है उन्होंने कहा संसारिक दुख प्रत्येक मनुष्य के जीवन मे है लेकिन गुरु ही मनुष्य की मन की वृति क़ो बदलने की कोशिश करते है इसके बाद प्रेम प्रकाश आश्रम मे आम भंडारे का आयोजन हुआ जिसमे सभी श्रद्धालुओं प्रसाद ग्रहण किया।

बुधवार सुबह क़ो प्रातः9:00 बजे से 11:30 बजे तक प्रार्थना नित्य नियम आरती सत्संग प्रवचन पाठों का भोग तट पश्चात श्री गुरु महाराज जी द्वारा पल्लव प्रकार पांच दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन भी किया गया सारे आयोजन गुरु महाराज की कृपा से संपन्न हुए।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।