Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

छावनी सी ई ओ डॉक्टर गुप्ता ने किया नगर का दौरा

ज़न समस्याओं को हल करने के साथ काटे दुकानदारों के चालान
नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)छावनी परिषद के मुख्य अधिशाषी अधिकारी डॉ नीतीश गुप्ता ने बुधवार को नगर के दूधिया मोहल्ला और फ्रांमजी चौक सहित अनेक इलाको का दौरा किया और ज़न समस्याओं से रुबरु होकर उन का समाधान किया वहीँ फ्रांमजी चौक के कुछ दुकानदारों के चालान भी काटे बुधवार को छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी डॉक्टर गुप्ता ने नगर के विभिन्न इलाको में आयोजित ज़न संवाद कार्यक्रमों के दौरान मिली समस्याओं का मौके पर पहुँच कर भोतिक सत्यापन किया और क्षेत्रीय लोगों से चर्चा कर क्षेत्र की मुख्य समस्याओं को प्राथमिकता से लेकर और उन का एसटीमेट तैयार करवा कर अगली बोर्ड बैठक में रखने तथा उनके समाधान की रुप रेखा बनाई इस दौरान क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिको से मुलाकात कर उनके सुझाव भी लिए सी ई ओ डॉक्टर गुप्ता ने इस दौरान वार्ड संख्या 5 तथा 6 मे सर्वे करवाया और वहां की खास समस्याओं की जानकारी प्राप्त की इस दौरान उन्होंने दूधिया मोहल्ले का निरीक्षण किया जहां पर सार्वजनिक शौचालय़ को तोड़ने के बाद रिक्त पड़े स्थान पर ओपन जिम बनाये जाने बाबत चर्चा हुई एडवोकेट नवाब कुरेशी ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके बाद डॉक्टर गुप्ता फ्रांम जी चौक पहुचे जहां सड़क पर अतिक्रमण कर सामान रख कर बेचते पाये जाने पर सी ई ओ ने उक्त दुकानदार के चालान किए जाने के आदेश दिए गौरतलब है की फ्रांमजी चौक सहित नगर के कुछ दुकानदारों को बार बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद वह सड़क पर सामान रख कर बेचने से बाज़ नही आते है एसे कुछ दुकानदारों के चालान निरिक्षण के दौरान काटे गए और पुनः उसे कड़ी चेतावनी दी गयी इस दौरान क्षेत्र वासियों ने अपने अपने दुःखड़े डाक्टर गुप्ता को सुना कर मोहल्ले में सफाई व्यवस्था में सुधार करवाने का आग्रह किया और लोगों ने छावनी सी .ई. ओ. डॉक्टर गुप्ता की कार्य शैली पर खुशी व्यक्त की निरीक्षण के दौरान छावनी परिषद के ओवर सीयर विशवेन्द्र सिंह, स्टोर प्रभारी आकाश जैदिया,सफाई निरीक्षक आशीष शर्मा,जल विधुत फोरमैन सतीश कुमार रवि प्रकाश सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।