Logo
ब्रेकिंग
धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा... खटीक मोहल्ले की रोड पर रात्रि में की गई बोरिंग पर छावनी परिषद द्वारा की गई कार्रवाई, बोरिंग मशीन व प...

टीपीएडीएल वैशाली नगर पावर हाऊस स्थित कार्यालय में अजमेर शहर के उपभोक्ताओं के लिए जनसुनवाई का कार्यक्रम कल होगा आयोजित

 अजमेर (कार्तिक शर्मा) – शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल, अजमेर कल दिनांक 25/10/2024 को शुक्रवार के दिन सुबह दस बजे (10:00 बजे ) से दोपहर एक बजे (13:00 बजे) तक टीपीएडीएल वैशाली नगर पावर हाऊस (D 5) स्थित कार्यालय में अजमेर शहर के उपभोक्ताओं के लिए जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।

अत : आप सभी अजमेर वासियों से विनम्र निवेदन है की आप बिजली संबंधित किसी भी प्रकार की सेवाओं के लिए, बिजली के बिल संबंधित कोई शिकायत के लिए, नए बिजली के कनेक्शन और लोड बढ़ोतरी के लिए किए गए आवेदनों या बिजली आपूर्ति व्यवस्था से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की सेवाओ और समस्याओं की जानकारी एवम उचित निराकरण हेतु वैशाली नगर पावर हाउस (D 5) स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर इस जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी बात टीपीएडीएल प्रबंधन के समक्ष प्रस्तुत करने का श्रम करे ।

गौरतलब है की उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम का नेतृत्व टीपीएडीएल अजमेर के सीईओ श्री सुनील कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में टीपीएडीएल प्रबंधन के सभी संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अजमेर शहर वासियों की सभी प्रकार की विद्युतीय सेवाओं को प्राथमिकता से प्रदान करने की कड़ी में किया जा रहा है, इस जनसुनवाई कार्यक्रम का अयोजन प्रत्येक सप्ताह में टीपीएडीएल अजमेर के किसी एक जोनल ऑफिस में किया जा रहा है ।

गौरतलब हैं की जनसुनवाई के माध्यम से टीपीएडीएल प्रबंधन अजमेर शहर के आम उपभोक्ताओं के समक्ष प्रस्तुत होकर उनकी सभी प्रकार की विद्युतीय सेवाओं को प्राथमिकता से प्रदान करने का कार्य कर रही हैं।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।