Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

अजमेर में सरस डेयरी संचालक की दिनदहाड़े हत्या, मिर्च स्प्रे के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

अजमेर (भारत भूमि) राजस्थान के अजमेर जिले में बुधवार को सरस डेयरी संचालक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई. सरस डेयरी संचालक के चेहरे पर मिर्च स्प्रे किया गया और उसके बाद चाकू गोद कर उसकी हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात अजमेर के पास दोराइ गांव में हुई. बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की आंखों में मिर्ची का स्प्रे कर धारदार चाकू से हत्या कर दी. इस वारदात में रामगंज थाना पुलिस ने हत्या करने वाले युवक को डिटेन कर लिया.

आवारागर्दी के विरोध पर की हत्या

रामगंज थाना प्रभारी रविंद्र खींची ने बताया कि मृतक का नाम किशनलाल है, जो गांव में डेयरी बूथ संचालक है. पिछले दिनों किशन ने आरोपी दिलीप को गांव में आवारागर्दी करने से रोका था. इस बात से दिलीप मन में रंजिश पाले बैठा था.

मिर्च स्प्रे के बाद चाकू से पेट पर किया वार

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि बुधवार को मौका देखकर दिलीप ने डेयरी बूथ पर बैठे किशन जाट की आंखों में लाल मिर्च का स्प्रे कर दिया और उसके पेट में एक के बाद एक कई बार कर दिए. जिससे किशन लहू लुहान हालत में जमीन पर गिर गया.

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने किशन  को स्थानीय जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया . वहीं दूसरी ओर रामगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलीप को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ जारी है.

 

 

 

 

 

 

Advertisement
उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।