Logo
ब्रेकिंग
पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा नहीं करने वालों के खिलाफ छावनी परिषद और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्यवाह... छावनी परिषद प्रशासन ने शुरू किया नो पार्किंग एरिए में अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध मुहिम पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास-देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को... विख्यात राजगढ़ भैरव धाम अजमेर के मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज का 61वाँ जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल उद्यान में 21जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस आचार्य सतगुरु टेऊँराम जी का 84वाँ वर्सी उत्सव श्रद्धा पूर्वक मनाया गया छावनी परिषद के सी ई ओ मोहम्मद साकिब आलम ने लिया विकास कार्यों का जायज़ा अजमेर उत्तर की सातों डिस्पेंसरियों में अब एक्स-रे सुविधा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने दी सौग... विजय नगर में आयोजित होने वाले विप्र महा कुंभ को लेकर नसीराबाद क्षेत्र के ब्राह्मणों की बड़ी सभा आयोज... नसीराबाद में दिग्गज कांग्रेसी नेता स्व राजेश पायलट की 26 वी पुण्य तिथि, प्रेरणा दिवस, के रूप में मना...

जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने की भैरव घाटी पर ट्रैकिंग

अजमेर (भारत भूमि) जिला प्रशासन के आलाअधिकारियों ने आज फायसागर के नजदीक स्थित काजीपुरा ग्राम में गंगा भैरव घाटी पर ट्रैकिंग कर प्राकृतिक सौंदर्य का लुफ्त उठाया ।जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अरावली पर्वतमाला की गोद में बसी भैरव घाटी पर वन विभाग द्वारा निर्मित इको ट्रैल पर ट्रैकिंग की । अधिकारियों ने ट्रैकिंग चामुंडा माता मंदिर से प्रारंभ कर पृथ्वीराज चौहान के ऐतिहासिक घुड़साल सूरजपोल सेल्फी प्वाइंट भैरव मंदिर तक करीबन 4 से 5 किलोमीटर की ट्रैकिंग की और प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा ।जिला प्रशासन के अधिकारियों को क्षेत्रीय प्रतिनिधि बच्चन सिंह रावत ने चामुंडा माता मंदिर एवं गंगा भैरव घाटी के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में अवगत कराया ।ट्रैकिंग जिला प्रशासन के अधिकारी अजमेर आईजी ओमप्रकाश, जिला परिषद सीईओ अभिषेक खन्ना, नगर निगम आयुक्त देशल दान, आरएएस अधिकारी रामचंद्र चौधरी, पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण के विकास अधिकारी सुधीर पाठक सहित अनेक अधिकारियों ने ट्रैकिंग की। इस अवसर पर वन विभाग के वनपाल जगदीश, कद्दू, वनरक्षक चंद्र प्रकाश, गिरिराज मीणा, ग्राम विकास अधिकारी प्रताप सिंह, सुशील कुमार, कनिष्ठ सहायक समुंदर सिंह आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि वन विभाग द्वारा इको ट्रैल बनाने से भैरव घाटी पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो रहा है एवं वन विभाग द्वारा गंगा भैरव घाटी पर लेपर्ड सफारी बनाने की कवायद प्रारंभ कर दी है ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।