Logo
ब्रेकिंग
अजमेर जिले के विख्यात राजगढ़ भैंरव धाम पर हजारों गुरू भक्तों ने किया गुरूपूजन अजमेर उत्तर को मिली बड़ी सौगात 7.11 करोड़ लागत से चामुंडा तिराहे से वरूण सागर गेट तक बनेगी सड़क, विधानस... संत हाथीराम धाम में श्रद्धा एवं भक्तिभाव से मनाई गई भगतयाणी लाजवंती देवी जी की 11वीं पुण्यतिथि प्रधानमंत्री जल स्वावलंबन जन अभियान 3.0 का त्रिदिवसीय अभियान संपन्न, आनासागर संरक्षण के लिए सामाजिक,... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की तीन दिवसीय जनसुनवाई में उमड़ी भारी भीड़, त्वरित समाधान के निर्दे... जेएलएन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे ने गौ-सेवा कर मनाया अपना जन्मदिन चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में प्रेम प्रकाश आश्रम के संतों के सानिध्य में सर्व समाज सेवा संस्थान ... अब अजमेर भी सैनिक स्कूलों के नक्शे पर, देशभर में नई पहचान बनेगी- देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष ने किया ब... मानसून से पहले एक्शन मोड में अजमेर नगर निगम, वासुदेव देवनानी ने किया 80 लाख के हाई-टेक पम्पों का लोक... आनासागर की दुर्दशा पर कांग्रेस का हल्ला बोल: जनता के स्वास्थ्य के लिए 24 जुलाई को 'अजमेर बंद' का ऐला...

देरांठू में पत्रकार की दुकान में पीछे से जगले की जाली हटाकर रात्रि में आग लगाई, रिपोर्ट के बाद मौके पर पहुंचे डिप्टी ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया

नसीराबाद (योगेन्द्र बुलचन्दानी)नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम देरांठू के बस स्टैंड के निकट स्थित पुजारी ई-मित्र एवं पत्रकार विमला वैष्णव की दुकान को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात्रि 10.30 बजे के करीब पीछे से जगले की जाली को तोड़कर अन्दर पेट्रोल डालकर आग लगा दी , जिससे आग से काफी सामान जलने के साथ दुकान में लगे कांच का गेट भी विस्फोट होकर टुट गया व बहार लगा लोहे का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर दुकान के पीछे रहने वाले प्रजापत परिवार के लोग बहार आये व आग बुझाई । पत्रकार का परिवार , परिवार सहित पुष्कर में आयोजित शादी कार्यक्रम में गये हुए थे , जो आधे घण्टे पूर्व ही गांव आये थे । सुचना पर पत्रकार विमला वैष्णव, सुरेन्द्र वैष्णव सहित आये परिजनों ने ताला खोलकर दुकान में लग रही आग को पड़ोस के घरों से पानी लाकर आग को बुझाया। सूचना देने पर रात्रि में नसीराबाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौका मुआयना के पश्चात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज चेक किये । वहीं ग्राम के मुख्य चौराहे पर असामाजिक तत्वों द्बारा की गई ऐसी हरकत से ग्रामीणों के साथ पत्रकार संघ में रोष उत्पन्न हो गया। दिन में सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डिप्टी जनैरल सिंह ने दुकान के अन्दर बहार का मुआवना कर शीघ्र असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही ग्रामीणों ने रात्रि के समय चौराहे की दुकानों के बहार बैठ कर शराब पीने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग रखी । जिस पर डिप्टी महोदय ने ग्राम में रात्रि के पुलिस गस्त लगाने हेतू पुलिस विभाग को निर्देश दिए।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।