अजमेर (भारत भूमि) लायंस क्लब अजमेर के तत्वावधान में माखुपुरा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में 28 नवंबर को प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि शिविर में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजमेर, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजमेर एंव जे. एल. एन मेडिकल कालेज का सहयोग रहेगा । शिविर के प्रायोजक एचडीएफसी बैंक (आप्रेशन) अजमेर, अल्ट्राटेक सीमेंट, कुमार कंस्ट्रक्शन एंव लायन हरीश गर्ग रहेगें । क्लब अध्यक्ष भागू इसरानी ने आमजन, लायन सदस्यों से अपने परिजनों, इष्टमित्रों को रक्तदान महादान के इस पुनीत कार्य के लिए अधिक से अधिक प्रेरित कर रक्तदान कराने का आग्रह किया है । क्लब सचिव लायन सतीश भटनागर ने बताया कि शिविर में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की संभागीय ब्लड बैंक की प्रशिक्षित टीम एवं डॉक्टर सेवाएं देंकर रक्तदान संग्रह करेंगे ।
ब्रेकिंग
दस दिनों तक पूजा आरती अर्चना सेवा करने के बाद भक्तों ने गणपति बप्पा को दी भावुक विदाई
जेएलएन अस्पताल अजमेर की ऐतिहासिक उपलब्धि: E3 पित्त की नली की चोट का सफल लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन
नवनियुक्त उपाध्यक्ष धनराज मेहरा ने संभाला पदभार, पार्षदों ने भी ग्रहण किया कार्यभार
अजमेर नगर निगम में नवनिर्वाचित महापौर-उप महापौर ने संभाला पदभार
AIIMS जोधपुर में रूटीन OPD सेवाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से बंद
पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन 29 सितंबर तक
एमएलडी आयुष नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र में मनाया 11वां आयुर्वेद दिवस
शपथ ग्रहण के बाद सुखदेव चौधरी ने संभाला नगर पालिका अध्यक्ष का पदभार
बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर 27 सितंबर रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक
अजमेर में कर्ज के दबाव में परिवार की मौत
