Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

म द स के विधि विभाग के छात्रों ने मनाया मानवाधिकार दिवस

अजमेर (कार्तिक शर्मा)   डॉ भीमराव अंबेडकर शोधपीठ महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में म द स के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने माकडवाली गांव में जाकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानव अधिकार दिवस पर विधिक साक्षरता वह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस नुक्कड़ नाटक में बाल विवाह, बाल श्रम, अस्पर्शिता, लिंग भेद जैसी सामाजिक कुरीतियों पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा पूरे गांव में जागरूकता रैली निकालकर गांव वालों को भी मानव अधिकार का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने भी पेंपलेट वितरित करके गांव वालों को विधिक सहायता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का समापन महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय कैंपस में हुआ जिसमें विभाग अध्यक्ष विधि विभाग व मानव निदेशक डॉ भीमराव अंबेडकर शोधपीठ प्रोफेसर शिव प्रसाद ने छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम में विधि विभाग की ओर से डॉ सुमन शर्मा, डॉक्टर नेहा शर्मा, डॉक्टर रामेश्वर चौधरी तथा अन्य अतिथि शिक्षक व विद्यार्थी कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।