Logo
ब्रेकिंग
छावनी परिषद द्वारा 50लाख की लागत से लगाई जाएगी स्ट्रीट लाईटैं, रौशन होंगी प्रमुख सड़कें धूमधाम से संपन्न हुआ बाबा नारंग देव साहब का तीन दिवसीय मेला महोत्सव, उमड़ा सिंधी समाज वार्ड नं एक से कांग्रेसी उम्मीदवार अमरीन कुरैशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ अपने वार्ड... चांद बावड़ी स्थित झूलेलाल भवन में सिंधी शिक्षकों का भव्य सम्मान: महंत स्वरूप दास जी ने बताया शिक्षा ... महेश्वरी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, विजयलक्ष्मी 'आदर्श शिक्षक सम्मान' से सम्म... जन सेवा ही मेरी प्राथमिकता रहेगी क्षेत्र की किसी समस्या से मै अनभिज्ञ नहीं हूं — राजेश कुमार शर्मा ... भाजपा प्रत्याशी निर्मल संजय यादव के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन नसीराबाद में जन्माष्टमी पर्व से पहले आयोजित की गई दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता उड़ान स्पेशल चिल्ड्रन स्कूल में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव नगरपालिका नसीराबाद में निर्वाचन के मद्देनजर आज रिटर्निंग अधिकारी, कल्पित शिवरान ने किया विभिन्न मतदा...

लायन्स फेलोशिप टूर 10 से वियतनाम

 भारत भूमि (अजमेर)   लायंस क्लब अजमेर के सदस्यों का दल फेलोशिप टूर पर 10 जनवरी से 8 दिन के लिए वियतनाम जाएगा । डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर एमजेएफ लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायन सदस्यों में आपसी सहयोग एवं भ्रातत्व भावना के उद्वेश्य को लेकर प्रतिवर्ष फेलोशिप टूर का आयोजन किया जाता है। उसी क्रम में 64 लायन सदस्यों का ग्रुप 8 दिन के लिए वियतनाम जाएगा । कार्यक्रम यात्रा संयोजक लायन अशोक जैन ने बताया कि टूर पर जाने वाले लायन साथी वहां के दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करेंगे । जिनमें हनोई , दा नाग, ची मिन्ह जैसे प्रमुख पर्यटक स्थल शामिल हैं । दल के सदस्यों को वहां की संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा । यात्रा सह संयोजक लायन अशोक पंसारी एवं लायन अनिल बाड़मेरी ने बताया कि यात्रा के लिए आवश्यक जानकारी देने एवम आमंत्रित सुझावों पर चर्चा के लिए एक मीटिंग वैशालीनगर स्थित लायंस भवन में आयोजित की गई । जिसमें यात्रा पर जाने वाले सभी लायन सदस्य उपस्थित हुए, उन्हें यात्रा संबंधी किट एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई गई । क्लब अध्यक्ष लायन भागू इसरानी ने बताया कि आठ दिवसीय यह विदेश यात्रा पूरे प्रांत का सब से बड़ा फेलोशिप टूर है ।

यात्रा को सुगम, आनन्दमय व मनोरंजक बनाने हेतु, अलग अलग टीमें बनायी गयी है । लायन दिनेश गुप्ता को रेल यात्रा, लायन महेन्द्र गोयल को बस यात्रा, लायन इन्द्रा जैन , किरण व अनिता को किट्स सम्बन्धी कार्य एवं वितरण, लायन सुनील सेठी व अजय सोमानी को आवास व्यवस्था, लायन आर पी शर्मा व बी एन अरोड़ा को सांस्कृतिक व मनोरंजक कार्यक्रम, लायन प्रकाशमल जैन व प्रवीण गोयल को खानपान की व्यवस्था, लायन जे के जैन व सुधीर मूंदड़ा को वित्त व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रदान की गई । यात्रा में जाने वाले प्रत्येक सदस्य के लिए टी शर्ट , कैप व बेज़ व दो बैग्स पासपोर्ट बेग व खाद्य सामग्री बेग दिया गया है ।

उत्तर छोड़ दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा।